वोडाफोन की 4जी सेवा 14 दिसंबर से कोच्चि में होगी उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2015 11:12 IST
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने मंगलवार को 4जी सेवा क्षेत्र में उतरने की घोषणा की। कंपनी ने इसकी शुरुआत कोच्चि से की है और इस खंड में उसकी टक्कर भारती एयरटेल व रिलायंस जियो इन्फोकॉम आदि कंपनियों से होगी।

देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी वोडाफोन इंडिया शीघ्र ही यह सेवा त्रिवेंद्रम व कालीकट में शुरू करेगी। वहीं मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू तथाकोलकाता में यह सेवा अगले साल मार्च तक शुरू की जाएगी।
Advertisement

वोडाफोन इंडिया के सीईओ सुनील सूद ने एक बयान में कहा है कि उक्त स्थानों पर 4जी सेवाओं का परीक्षण पहले ही शुरू हो चुका है और कंपनी ने नेटवर्क के लिए दुनिया की प्रमुख प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनियों से गठजोड़ किया है।

इसके अनुसार कंपनी ने केरल में नेटवर्क के उन्नयन व विस्तार में बीते 18 महीने में 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
Advertisement

कोच्चि में कंपनी की 4जी सेवा 14 दिसंबर से उपलब्ध होगी। सूद ने कहा कि वोडाफोन को 19 देशों में 4जी सेवाओं की पेशकश की विशेषज्ञता है।
Advertisement

उल्लेखनीय है कि भारती एयरटेल ने छह अगस्त को 4जी मोबाइल सेवा शुरू करने की घोषणा की। रिलांयस जियो अपनी 4जी वॉयस व डेटा सेवा दिसंबर में शुरू करने वाली है जबकि आइडिया सेल्यूलर 10 सर्किल में 4जी सेवा की शुरुआत 2016 की पहली छमाही में शुरू करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.