Vodafone ने अपने इस पोस्टपेड प्लान की कीमत 10 प्रतिशत बढ़ाई

Vodafone RedX प्लान नियमित ग्राहकों के लिए कंपनी की सबसे महंगी पेशकश है, जो भारत के भीतर सभी नेटवर्क पर असीमित कॉल और असीमित डेटा की पेशकश करता है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 11 मई 2020 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone RedX प्लान नियमित ग्राहकों के लिए है सबसे महंगा पोस्टपेड प्लान
  • असीमित कॉलिंग और डेटा का लाभ देता है यह प्लान
  • पहले 999 रुपये प्रति माह रेंटल था, जो अब हुआ 10 प्रतिशत महंगा

Vodafone Red Plan सीरीज़ की शुरुआत 399 रुपये प्रति माह रेंटल से होती है

Vodafone Idea लिमिटेड द्वारा संचालित दो मोबाइल ऑपरेटर नेटवर्क ब्रांडों में से एक, वोडाफोन इंडिया ने अपने प्रीमियम पोस्टपेड प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है। Vodafone RedX कंपनी के प्रीमियम पोस्टपेड प्लानों में से एक है, जो अब 1,099 रुपये प्रति माह कीमत में मिलेगा। यह पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत की वृद्धि है। वोडाफोन रेडएक्स प्लान पहले 999 रुपये से शुरू होता था। प्लान में 100 रुपये की वृद्धि के अलावा कोई बदलाव नहीं है। इसमें सभी फायदे पहले की तरह मिलते रहेंगे। 999 रुपये के प्लान के अलावा अन्य रेड प्लान पुरानी कीमत में ही लिस्टेड है, जो 399 रुपये से शुरू हैं।

Vodafone RedX प्लान नियमित ग्राहकों के लिए कंपनी की सबसे महंगी पेशकश है, जो भारत के भीतर सभी नेटवर्क पर असीमित कॉल और असीमित डेटा की पेशकश करता है। इसके अलावा इसमें मुफ्त नेशनल रोमिंग और प्रति माह 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। अन्य लाभों में नेटफ्लिक्स का एक वर्ष का सब्सक्रिप्शन, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज का मुफ्त उपयोग, कुछ चुनिंदा देशों में विशेष दरों पर आईएसडी कॉल और प्रति वर्ष 2,999 रुपये कीमत के iRoam 7 डे पैक का मुफ्त इस्तेमाल शामिल हैं। अन्य लाभ किफायती रेड प्लान के समान हैं। इस खबर की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा प्रकाशित की गई थी।
Advertisement

वोडाफोन रेडएक्स प्लान को नवंबर 2019 में शुरू किया गया था। इस प्लान का एक विचित्र पहलू यह है कि यदि कोई ग्राहक इस प्लान को एक्टिव कराने के छह महीने के भीतर नंबर को पोर्ट कराता है या इस प्लान को किसी अन्य वोडाफोन प्लान से बदलता है तो इसे 3,000 रुपये का शुल्क देना होगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बढ़ी हुई कीमत केवल नए ग्राहकों के लिए लागू है, या यह मौजूदा ग्राहकों पर भी लागू होगी।

Vodafone Idea लिमिटेड ने हाल ही में अपने सभी Nirvana पोस्टपेड यूज़र्स को वोडाफोन रेड बैनर में शामिल कर दिया था। 2018 में वोडाफोन और आइडिया का विलय देश के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर के रूप में हो गया, लेकिन कंपनी तब से Airtel और Jio से पीछे हो गई है, जिसके पीछे यूं तो कई कारण हैं, लेकिन एक बड़ा कारण बड़ा AGR बकाया भरने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.