Vodafone Idea के पोस्टपेड प्लान अब वोडफोन रेड ब्रांड के तहत होंगे उपलब्ध

Vodafone Idea द्वारा किया गया यह बदलाव शुरुआत में मुंबई में लागू किया जाएगा, जिसके बाद धीरे-धीरे इसे देश के अन्य हिस्सों में लागू किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि दोनों कंपनियों के प्रीपेड प्लान पहले जैसे अलग ब्रांडिंग के तौर पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 फरवरी 2020 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Idea के इस समय मार्केट में दो निर्वाणा प्लान उपलब्ध हैं
  • Vodafone भी आइडिया से मेल खाते दो वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान देता है
  • वोडाफोन के पास एक 999 रुपये का अतिरिक्त पोस्टपेड प्लान भी मौजूद है

Vodafone Idea के सभी पोस्टपेड प्लान अब वोडाफोन रेड ब्रांडिंग के तहत उपलब्ध होंगे

Vodafone Idea ने गुरुवार को एक घोषणा में यह जानकारी दी है कि अब कंपनी के सभी पोस्टपेड प्रोडक्ट और सर्विस वोडाफोन रेड ब्रांडिंग के तहत उपलब्ध होंगे। इसका मतलब है कि दोनों कंपनियों के सभी पोस्टपेड प्लान वोडाफोन रेड प्लान में बदल जाएंगे। उदाहरण के लिए, यदि आप आईडिया का कोई निर्वाणा पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपको सीधे आपके मौजूदा प्लान से मेल खाते वोडाफोन रेड प्लान में विस्थापित कर दिया जाएगा।

कंपनी ने बयान में कहा है कि यह बदलाव एंटरप्राइज आइडिया पोस्टपेड ग्राहकों पर भी लागू होगा। बता दें कि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अगस्त 2018 में आथ मिला लिया था। इसके बाद से दोनों कंपनी अपने अधिकतम प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में एक जैसे फायदे रहे रही हैं।

वोडाफोन आइडिया ने इस कदम की घोषणा के समय यह भी जानकारी दी है कि सर्किल के हिसाब से वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान Vodafone और Idea के हर स्टोर और डिजिटल चैनल के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह बदलाव शुरुआत में मुंबई में लागू किया जाएगा, जिसके बाद धीरे-धीरे इसे देश के अन्य हिस्सों में लागू किया जाएगा। वोडाफोन आइडिया ने यह भी साफ किया है कि दोनों कंपनियों के प्रीपेड प्लान पहले की तरह अलग-अलग ब्रांडिंग के तौर पर उपलब्ध होंगे।

आइडिया ग्राहकों के लिए इस समय कंपनी Nirvana 399 और Nirvana 499 पोस्टपेड प्लान देती है, जो वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान से पूरी तरह से मेल खाते हैं। हालांकि Vodafone अपने ग्राहकों को एक RedX लिमिटेड एडिशन पोस्टपेड प्लान भी देता है, जिसकी कीमत 999 रुपये है। इस प्लान में कुछ अतिरिक्त फायदों के साथ एक अमेज़न प्राइम और नेटफ्लिक्स (बेसिक) का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  2. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  3. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  4. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  5. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  6. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  7. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  8. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  10. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.