वोडाफोन-आइडिया पर 30.1 करोड़ कस्‍टमर्स का गोपनीय डेटा लीक करने का आरोप, जानें क्‍या कहा कंपनी ने

इनमें 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से ज्‍यादा पोस्टपेड कस्‍टमर्स के रिकॉर्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 13:39 IST
ख़ास बातें
  • आरोप है कि डेटा बीते 2 साल से एक्‍सपोज हो रहा था
  • ग्राहकों की गोपनीयता और सिक्‍योरिटी को नुकसान पहुंचने की बात
  • लीक हुए डेटा को हैकर्स ने पहले ही चुरा लिया है

वोडाफोन आइडिया ने डेटा उल्लंघन के दावों का खंडन करते हुए रिपोर्ट को गलत और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

वोडाफोन-आइडिया के करोड़ों कस्‍टमर्स का डेटा लीक हो गया है। साइबर सिक्‍योरिटी कंपनी साइबरएक्स9 (CyberX9) का दावा है कि Vi (वोडाफोन-आइडिया) ने अपने यूजर्स के डेटा को एक्‍सपोज कर दिया है। इनमें 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से ज्‍यादा पोस्टपेड कस्‍टमर्स के रिकॉर्ड शामिल हैं। पोस्टपेड यूजर्स समेत लगभग 301 मिलियन (30.1 करोड़) कस्‍टमर्स के फोन नंबर, अड्रेस, कॉल लॉग, SMS रिकॉर्ड और मोबाइल इंटरनेट यूजेस की डिटेल ऑनलाइन लीक हो गई है। वोडाफोन आइडिया ने डेटा उल्लंघन के दावों का खंडन करते हुए रिपोर्ट को गलत और दुर्भावनापूर्ण बताया है। कंपनी ने कथित तौर पर दावा किया कि जानकारी मिलने के फौरन बाद उसने बिलिंग कम्‍युनिकेशन में संभावित भेद्यता (vulnerability) को फौरन ठीक कर दिया था।

साइबरएक्स9 की रिपोर्ट के अनुसार, Vi की कई वल्‍नरबिलिटी ने 30.1 करोड़ कस्‍टमर्स के कॉल रिकॉर्ड, SMS डिटेल्‍स, इंटरनेट यूजेस डिटेल, लोकेशन डिटेल, पूरा नाम, फोन नंबर, रेजिडेंशियल अड्रेस, वैकल्पिक कॉन्‍टैक्‍ट नंबर, बिल डिटेल्‍स आदि का खुलासा किया है। दावा है इस डेटा में Vi पोस्टपेड सर्विस का सब्‍सक्रिप्‍शन लेने वाले 2 करोड़ ग्राहकों का रिकॉर्ड भी शामिल है। कथित तौर पर एक्‍सपोज हुए कॉल डेटा रिकॉर्ड में पर्सनल डिटेल्‍स जैसे, Vi कस्‍टमर का फोन नंबर और ऑल्‍टरनेट कॉन्‍टैक्‍ट नंबर, रेजिडेंशियल अड्रेस और फैमिली मेंबर्स की डिटेल शामिल है। 
Advertisement

साइबरएक्स9 ने कहा कि यह वोडाफोन आइडिया के करोड़ों ग्राहकों की गोपनीयता और सिक्‍योरिटी को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचाएगा। कंपनी ने वोडाफोन आइडिया पर बीते 2 साल से कस्‍टमर्स के संवेदनशील डेटा को उजागर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लीक हुए डेटा को हैकर्स ने पहले ही चुरा लिया गया है।

वोडाफोन आइडिया ने दावे का खंडन किया है। Gadgets360 ने इस मुद्दे पर एक कमेंट के लिए कंपनी से संपर्क किया। उनकी ओर से कहा गया है कि रिपोर्ट में कथित रूप से कोई डेटा उल्लंघन नहीं है। रिपोर्ट झूठी और दुर्भावनापूर्ण है। हमने बिलिंग कम्‍युनिकेशन में संभावित वल्‍नरबिलिटी के बारे में जाना था। उसे फौरन फ‍िक्‍स किया गया कोई और डेटा उल्लंघन नहीं होने का पता लगाने के लिए एक फोरेंसिक एनालिसिस किया गया। वीआई ने कहा है कि उसके कस्‍टमर्स का डेटा पूरी तरह से सेफ और सुरक्षित है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.