Vi 5G Network Delhi: वोडाफोन-आइडिया यूजर्स हो जाओ खुश! दिल्ली में 5G सर्विस शुरू, Rs 299 में अनलिमिटिड डेटा

Vodafone Idea ने अपनी 5G सर्विस दिल्ली-एनसीआर में सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मई 2025 09:23 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में रहने वाले यूजर्स अब कंपनी की 5G सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • 15 मई से Vi 5G सर्विस दिल्ली में शुरू हो चुकी है
  • इससे पहले मुंबई, चंडीगढ़ और पटना में 5G सर्विस को लॉन्च किया गया था

फास्ट इंटरनेट चाहने वाले Vi यूजर्स को दिल्ली में बड़ी राहत मिलने वाली है।

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपनी 5G सर्विस दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आखिरकार अधिकारिक रूप से सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रहने वाले यूजर्स अब कंपनी की 5G सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 15 मई से यह सर्विस दिल्ली में शुरू हो चुकी है जिसके बाद फास्ट इंटरनेट चाहने वाले Vi यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। कंपनी ने इससे पहले मुंबई, चंडीगढ़ और पटना में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च किया था। अब दिल्ली भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं कंपनी के किन प्लान्स में मिलेगा 5G नेटवर्क और कितनी होगी स्पीड। 

Vodafone Idea ने 5G सर्विस देकर दिल्ली में रहने वाले यूजर्स को बड़ी सुविधा दी है। Vi यूजर्स लंबे समय से कंपनी के हाई स्पीड नेटवर्क का इंतजार कर रहे थे। कुछ दिन पहले कंपनी ने 5G सर्विस को ट्रायल बेसिस पर लॉन्च किया था। जिसमें 5G की सर्विस कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाई गई थी। लेकिन अब इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। 5G आने के बाद यूजर्स को ओटीटी स्ट्रीमिंग, गेमिंग आदि का मजा पहले से बेहतर मिलने लगेगा। 

Vodafone Idea ने 5G सर्विस को लॉन्च करने के साथ ही ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्ट्री ऑफर भी पेश किया है। जिसमें कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटिड 5G डेटा की सुविधा दे रही है। यहां यह भी नोट करें कि  Vi की 5G सर्विस का लाभ आप तभी उठा पाएंगे जब आपके पास 5G सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन हो। कंपनी का कहना है कि वह अपने सभी सर्कल में अगस्त 2025 तक 5G सर्विस को रोलआउट करने की योजना पर काम कर रही है। 

Rs 299 से शुरू 5G प्लान
वोडाफोन आइडिया का 5G प्लान Rs 299 से शुरू होता है। इस प्लान में यूजर को 28 दिनों के लिए अनलिमिटिड 5G डेटा मिलता है। साथ में 1GB 4G डेटा भी एक्स्ट्रा बेनिफिट के तौर पर दिया गया है। इसके अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग भी है। साथ में डेली 100 SMS का बेनिफिट भी दिया गया है। 
Advertisement

Rs 451 रुपये से Postpaid प्लान
Postpaid प्लान्स की बात करें तो इसकी शुरुआत Rs 451 रुपये से होती है। इसमें यूजर को कंपनी 50GB डेटा दे रही है। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटिड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग है, और 300 SMS प्रति महीने मिलते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  2. Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  3. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  4. Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  2. Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
  4. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  5. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  6. Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
  7. ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 
  8. Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
  9. GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
  10. Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.