Jio और Airtel के बाद वोडा-आ‍इडिया का 5G नेटवर्क भी शुरू, इन शहरों में मिलने लगे सिग्‍नल, जानें

Vi 5G : वोडा-आइडिया की ओर से इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है। यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट से मिली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Vi की वेबसाइट से मिली जानकारी
  • कंपनी की 5जी सेवाएं हुईं रोलआउट
  • दिल्‍ली और पुणे में लाइव हुई सर्विस

हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2023 में वीआई की ओर से संकेत दिए गए थे कि कंपनी की 5जी सेवाएं इस साल शुरू हो जाएंगी।

भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क की ऑफ‍िशियल शुरुआत पिछले साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस में हो गई थी। रिलायंस जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) शुरुआती प्‍लेयर थे, जिन्‍होंने भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क को शुरू किया और तेजी से विस्‍तार करते गए। वोडा-आइडिया बहुत पीछे रह गई थी। अब जाकर उसकी 5G सेवाएं लाइव हो पाई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का 5जी नेटवर्क पुणे और दिल्‍ली में कुछ जगहों पर लाइव है। यानी वीआई कस्‍टमर्स कंपनी के 5G नेटवर्क को एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं।

खास यह है कि वोडा-आइडिया की ओर से इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है। टेलीकॉमटेक को यह इन्‍फर्मेशन कंपनी की वेबसाइट से मिली है। वोडा-आइडिया के 5जी प्‍लान्‍स के बारे में भी अभी जानकारी नहीं है। वोडा-आइडिया की वेबसाइट कहती है, तैयार हो जाइए पुणे और दिल्‍ली में सिलेक्‍टेड प्‍लेसेज पर वाईआई के 5जी नेटवर्क को एक्‍सपीरियंस करने के लिए। इसमें बताया गया है कि वीआई यूजर 5जी रेडी सिम के साथ लगातार कनेक्टिविटी को एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं।  

हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2023 में वीआई की ओर से संकेत दिए गए थे कि कंपनी की 5जी सेवाएं इस साल शुरू हो जाएंगी। वीआई के प्रमोटरों में से एक कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा था कि वीआई की टीम ने पिछले साल 5जी नेटवर्क को शुरू करने के लिए काफी मेहनत से काम किया। 

गौरतलब है कि जियो और एयरटेल के तेजी से 5जी की तरफ बढ़ने से वीआई को ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा है। ट्राई का डेटा बताता है कि इस साल जुलाई तक 13 लाख से ज्‍यादा कंस्‍यूमर्स ने वीआई का साथ छोड़ दिया। फ‍िलहाल कंपनी से 22 करोड़ से ज्‍यादा यूजर्स जुड़े हुए हैं। 
Advertisement

रिचार्ज प्‍लान्‍स की बात करें, तो कंपनी अपने यूजर्स को ढेरों प्‍लान्‍स और ऑफर्स पेश कर रही है। जियो और एयरटेल से मुकाबले के लिए वोडा-आइडिया ने सस्‍ते डेटा पैक्‍स पेश किए हैं कई रिचार्ज प्‍लान्‍स पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.