Vodafone Idea का बड़ा कदम, उड़े Jio और Airtel के होश, सिर्फ 45 रुपये में 180 दिनों की वैधता!

Vodafone Idea के 45 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन
Written by Saurabh Kulesh, अपडेटेड: 9 मई 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea ने 45 रुपये की कीमत में नया रिचार्ज प्लान पेश किया है।
  • Vodafone Idea के 45 रुपये वाले प्लान में मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा है।
  • Vodafone Idea के 45 रुपये वाले प्वान में 180 दिनों की वैधता मिलती है।

Vodafone Idea के 45 रुपये वाले प्लान में मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा है।

भारत की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने 45 रुपये की कीमत में नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। वोडाफोन आइडिया 5G की दौड़ में जियो और एयरटेल से पीछे है तो ऐसे में कंपनी का यह कदम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हो सकता है। बाजार में बढ़ते कॉम्पिटीशन को देखते हुए कंपनी Reliance Jio और Airtel को टक्कर देना चाहती है। यहां हम आपको Vodafone Idea के इस नए रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vodafone Idea का 45 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 45 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा दी जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 180 दिनों (6 माह) के लिए वैधता मिलती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्रीपेड प्लान में कोई कॉलिंग या एसएमएस का लाभ नहीं मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में डाटा भी प्रदान नहीं किया जाता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो कि अपने फोन पर आउट ऑफ कवरेज के दौरान कॉल्स की जानकारी चाहते हैं। अगर आपका फोन स्विच ऑफ है या फिर नेटवर्क एरिया से बाहर तो उस दौरान आने वाली कॉल्स की जानकारी भी आपको इस रिचार्ज प्लान के जरिए मिल सकती है। वहीं आपको डाटा या कॉलिंग का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अलग से कोई रिचार्ज करवाना होगा।
 

Vodafone Idea के 100 रुपये से सस्ते रिचार्ज प्लान


वोडाफोन आइडिया का 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 99 रुपये के प्रीपेड प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में कॉलिंग के लिए 99 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड चार्ज लगता है।

Vodafone Idea का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: वोडाफोन आइडिया के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 9GB डाटा मिलता है। हालांकि इस प्लान में कोई एसएमएस या कॉलिंग का लाभ नहीं मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.