Vodafone- Idea के इन प्रीपेड प्लान के साथ हर दिन मिल रहा है अतिरिक्त डेटा

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन-आइडिया भी अपने चुनिंदा प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा मुहैया करा रही है। जानें इन प्लान के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 जुलाई 2019 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Airtel भी अपने तीन प्रीपेड प्लान के साथ समान ऑफर दे रही है
  • 399 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के साथ अब हर दिन मिलेगा 1.4 जीबी डेटा
  • 499 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के साथ जानें अब कितने डेटा मिलेगा

Idea Prepaid Plans: वोडाफोन-आइडिया के इन प्रीपेड प्लान के साथ हर दिन मिल रहा है अतिरिक्त डेटा

ऐसा प्रतीत होता है कि टेलीकॉम कंपनियां अब पुराने ग्राहकों को बनाए रखने और नए ग्राहकों को लुभाने के लिए अतिरिक्त मोबाइल डेटा की पेशकश कर रही हैं। Airtel और BSNL के बाद अब Vodafone-Idea भी अपने चुनिंदा प्लान के साथ 400 एमबी अतिरिक्त डेटा मुहैया करा रही है। वोडाफोन-आइडिया अपने 399 रुपये और 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन 400 एमबी अतिरिक्त डेटा दे रही हैं।

वोडाफोन-आइडिया का यह लेटेस्ट ऑफर सीधे एयरटेल को टक्कर देगा। याद करा दें कि एयरटेल मई से अपने 399 रुपये, 448 रुपये और 499 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ यूज़र को अतिरिक्त प्रतिदिन 400 एमबी डेटा दे रही है। टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, आइडिया यूज़र जिन्होंने 499 रुपये और 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लिया है उन्हें अब प्रतिदिन 400 एमबी अतिरिक्त मोबाइल डेटा मिलेगा। हालांकि, अतिरिक्त डेटा ऑफर का लाभ केवल तभी मिलेगा जब रीचार्ज माई आइडिया रीचार्ज और पेमेंट्स ऐप के माध्यम से किया जाए।

दूसरी ओर, वोडाफोन ग्राहक जिन्होंने 399 रुपये वाला प्लान लिया है उन्हें कंपनी की ओर से प्रतिदिन अतिरिक्त 400 एमबी डेटा मुहैया कराया जा रहा है। ऑफर का लाभ माय वोडाफोन ऐप द्वारा उठाया जा सकता है। हमने स्वतंत्र रूप से इस बात को वेरिफाई किया है कि 499 रुपये वाले प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा ऑफर की सुविधा नहीं है।

आइडिया के 499 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता है लेकिन अब इस नए ऑफर के तहत प्रतिदिन 2.4 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 399 रुपये के रीचार्ज पर वोडाफोन-आइडिया यूज़र को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के बजाय 1.4 जीबी डेटा मिलेगा। अन्य शर्तें जैसे कि वैधता, कॉलिंग और एसएमएस लाभ समान हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Idea, Vodafone Prepaid Plans, Idea Prepaid Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.