सैटेलाइट इंटरनेट लाने के लिए Vodafone Idea का क्या है प्लान!

Vodafone Idea अपनी इंटरनेट सर्विस के विस्तार के लिए एलन मस्क की Starlink समेत कई सैटेलाइट कम्युनिकेशन प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea सैटेलाइट इंटरनेट के लिए Starlink के साथ बातचीत कर रहा है।
  • Vodafone Idea ने अपनी सर्विस गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास कर रहा है।
  • एयरटेल और जियो ने बीते हफ्ते SpaceX के साथ साझेदारी की घोषणा की थी।

Vodafone Idea ने 5जी ट्रायल शुरू किया है।

Photo Credit: Vodafone Idea

भारतीय टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea अपनी इंटरनेट सर्विस के विस्तार के लिए एलन मस्क की Starlink समेत कई सैटेलाइट कम्युनिकेशन प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 19 मार्च को जारी एक एक्सचेंज फाइलिंग में Vodafone Idea ने कहा कि वह अपनी सर्विस गुणवत्ता में सुधार करने और अपनी टेलीकॉम सर्विस का विस्तार करने के लिए कई कंपनियों के साथ काम करती रहती है। 

वोडाफोन आइडिया के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जगबीर सिंह ने कंफर्म किया था कि कंपनी Starlink के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि "हम सिर्फ Starlink नहीं बल्कि दो-तीन अन्य कंपनियों के साथ भी बात कर रहे हैं। हम यह देखेंगे कि हमारी स्ट्रैटजी  के आधार पर आखिरी फैसला क्या होता है।" उन्होंने आगे कहा कि कंपनी वर्तमान में यह पता लगाने के लिए बातचीत कर रही है कि आगे के विस्तार के लिए उसका सही पार्टनर कौन होगा।

बीते हफ्ते टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel और Reliance Jio ने अमेरिकी टेक अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली SpaceX के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। Starlink सैटकॉम कंपनी SpaceX द्वारा ऑपरेटेड 7000 से ज्यादा लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट के ग्रुप के जरिए 100 से ज्यादा देशों में सैटकॉम सर्विस प्रदान करता है। 19 मार्च को कंपनी के शेयरों में ग्रोथ देखी गई, जो लगभग 5 प्रतिशत बढ़कर 7.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। रिपोर्ट के बाद एक्सचेंज द्वारा कंपनी से सफाई मांगे जाने और शेयर की कीमत में ग्रोथ पर इसके प्रभाव के बाद Vodafone Idea ने स्पष्ट किया। कंपनी ने यह भी कहा कि मुंबई में अपनी 5G सर्विस के रोलआउट की घोषणा ने भी शेयर की कीमत को प्रभावित किया हो सकता है। इसने एक एक्सचेंज फाइलिंग में घोषणा की थी कि शहर में इसकी 5G सर्विस आज से उपलब्ध होंगी, जो इसके स्पेक्ट्रम होल्डिंग और नेक्स्ट जनरेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को दर्शाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone Idea, Elon Musk, Starlink, SpaceX, Telecom Provider

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.