विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग

Vodafone Idea अपने यूजर्स को कुछ खास पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज प्लान के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग दे रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea अपने यूजर्स को अब खास लाभ देने जा रहा है।
  • यह ऑफर इंडिविजुअल, फैमिली और बिजनेस यात्रियों के लिए है।
  • Vi के प्लान के आधार पर साल में 3 बार फ्री इंटरनेशनल रोमिंग मिलता है।

Vodafone Idea अपने यूजर्स को अब खास लाभ देने जा रहा है।

Photo Credit: Pexels/Ketut Subiyanto

Vodafone Idea अपने यूजर्स को अब खास लाभ देने जा रहा है। टेलीकॉम कंपनी कुछ खास पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज प्लान के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग लेकर आ रही है। इस ऑफर के बाद ग्राहक 170 से ज्यादा देशों में इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के रोमिंग फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, यह लाभ सभी यूजर्स के लिए नहीं होगा बल्कि खास प्लान वाले योग्य यूजर्स को इसका लाभ मिलेगा। आइए वोडाफोन आइडिया के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इंटरनेशनल रोमिंग से क्या लाभ मिलेगा

Advertisement


वोडाफोन आइडिया के प्लान के आधार पर ग्राहक साल में 3 बार तक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले फायदे हर प्लान के हिसाब से अलग-अलग हैं। इनमें इंटरनेशनल डाटा, आउटगोइंग कॉलिंग मिनट, कॉलिंग और एसएमएस और ट्रैवल की वैधता शामिल है। वोडाफोन आइडिया का कहना है कि इस ऑफर से सालाना ₹9,000 तक की बचत हो सकती है। इन पोस्टपेड प्लान में डाटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट जैसे रेगुलर फायदे भी शामिल हैं।

यह ऑफर इंडिविजुअल, फैमिली और बिजनेस यात्रियों के लिए है। फैमिली प्लान के तहत, प्राइमरी और फ्री सेकेंडरी मेंबर्स अपने-अपने रोमिंग फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वोडाफोन आइडिया ने अपने Vi Pe Sab Hain VIP कैंपेन के तहत शाहरुख खान के साथ एक कमर्शियल लॉन्च किया है। इस कमर्शियल में खान को शुरुआत में लगता है कि Vi ने इंटरनेशनल रोमिंग खास तौर पर उनके लिए फ्री किया है, लेकिन बाद में पता चलता है कि यह फायदा सभी योग्य ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है।

Vodafone Idea Max Postpaid Price

  • Vodafone Idea का ₹501 वाला प्लान
  • Vodafone Idea का ₹601 वाला प्लान
  • Vodafone Idea का ₹801/₹851 वाला प्लान
  • Vodafone Idea का ₹971 वाला प्लान
  • Vodafone Idea का ₹1,251 वाला प्लान
  • Vodafone Idea का ₹1,301/₹1,401 वाला प्लान
  • Vodafone Idea का ₹1,651/₹1,775 वाला प्लान

इन प्लान में इंडिविजुअल और फैमिली ऑप्शन शामिल हैं और पोस्टपेड रेंटल अलग-अलग सर्कल में अलग-अलग हो सकते हैं। प्रीपेड कस्टमर्स के लिए यह लाभ सालाना अनलिमिटेड डाटा प्लान के साथ मिलता है। एंटरप्राइज कस्टमर्स ₹451 से शुरू होने वाले कॉर्पोरेट प्लान के साथ इसका लाभ ले सकते हैं। इच्छुक ग्राहक वीआई ऐप या वीआई वेबसाइट के जरिए उन देशों और रोमिंग पार्टनर्स की लिस्ट देख सकते हैं, जहां पर यह फीचर उपलब्ध है। यूजर्स Vi ऐप के जरिए रोम-फ्री प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं। फ्री वैधता खत्म होने के बाद वे ऑलवेज ऑन फीचर का उपयोग कर सकते हैं या IR पैक खरीद सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.