Vodafone Idea के इन यूज़र्स को हर दिन मुफ्त मिल रहा है 2 जीबी डेटा और वॉयस कॉल

Vodafone Idea ग्राहकों को नए डेटा और वॉयस कॉलिंग लाभ के लिए चार्ज नहीं देना होगा और यह फायदा मौजूदा डेटा कोटा के ऊपर अलग से मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2020 19:18 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea का यह ऑफर 7 दिनों के लिए मिल रहा है
  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कोलकाता, पंजाब समेत कई सर्कल में उपलब्ध
  • हालांकि कंपनी ने नहीं किया साफ कि किन यूज़र्स को मिलेगा यह ऑफर

Vodafone Idea अपने ग्राहकों को 3 मई तक फ्री इनकमिंग कॉल का फायदा दे रही है

Vodafone Idea बिना किसी शुल्क के अपने चुनिंदा यूज़र्स को 2 जीबी डेली हाई स्पीड डेटा और असीमित वॉयस कॉलिंग का लाभ दे रही है। नया ऑफर सात दिनों की वैधता के साथ आता है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि यह लाभ किन यूज़र्स को मिलेगा। वोडाफोन आइडिया ने 299 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के लिए एक डबल डेटा ऑफर लाने के कुछ ही दिनों बाद यह नया ऑफर पेश किया है। कंपनी उन ऑपरेटरों में शामिल है, जिन्होंने कोरोनोवायरस के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान 3 मई तक के लिए इनकमिंग कॉल को फ्री कर दिया है।

ट्विटर पर यूज़र्स ने अतिरिक्त 2 जीबी डेली हाई स्पीड डेटा और असीमित वॉयस कॉलिंग के इस लाभ की सूचना दी है। यह ऑफर सात दिनों की वैधता के साथ आता है।

Vodafone Idea ग्राहकों को नए डेटा और वॉयस कॉलिंग लाभ के लिए चार्ज नहीं देना होगा और यह फायदा मौजूदा डेटा कोटा के ऊपर अलग से मिलेगा।

यह हाई-स्पीड डेटा और वॉयस कॉलिंग लाभ सभी वोडाफोन आइडिया यूज़र्स के लिए जारी नहीं किया गया है, बल्कि ऐसा प्रतित होता है कि यह ऑफर धीरे-धीरे चुनिंदा यूज़र्स को दिया जा रहा है।
Advertisement
 

आप अपने अपने वोडाफोन या आइडिया कनेक्शन पर 121363 डायल करके इस अतिरिक्त डेटा और वॉयस कॉलिंग लाभ के बारे में जांच कर सकते हैं। यदि आप इसके लिए एलिजिबल होंगे, तो आपको अपडेट की पुष्टि करने वाला एक एसएमएस मिलेगा। अन्यथा, आपको एक संदेश सुनाई देगा, जिसमें आपको यह कहा जाएगा कि आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं हैं।
Advertisement

PriceBaba की रिपोर्ट मुताबिक, अतिरिक्त 2 जीबी हाई स्पीड डेटा और असीमित कॉल चेन्नई, कोलकाता, नई दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में पेश किए गए हैं। हालांकि यह ऑफर केवल चुनिंदा यूज़र के लिए पेश किया गया है, जिसका अर्थ है कि यह सभी यूज़र्स को नहीं मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.