Vodafone Idea के 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज में अब नहीं मिल रहा डबल डेटा

Vodafone Idea ने 399 रुपये और 599 रुपये के डबल डेटा ऑफर को केवल कुछ ही सर्कल्स में पेश किया गया था, वो हैं- आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, कोलकाता, मुंबई, ओडिशा, राजस्थान, ईस्ट यूपी और वेस्ट बंगाल।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 मई 2020 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea की वेबसाइट से ऑफर हटाया गया
  • 399 रुपये, 599 रुपये वाले प्लान अब भी बिकते रहेंगे
  • 2 जीबी डेटा वाले प्लान पर अभी भी मिलेगा डबल डेटा

Vodafone Idea के तीन प्लान के साथ डबल डेटा उपलब्ध

Vodafone Idea ने अपने दो प्रीपेड प्लान पर डबल डेटा ऑफर को बंद कर दिया है, जिसमें ग्राहकों को 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा लाभ मिलता था। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ये बदलाव अपडेट कर दिए हैं। बदलाव के बाद कंपनी की वेबसाइट पर केवल हर दिन 2 जीबी डेटा प्रीपेड प्लान ही डबल डेटा ऑफर के लिस्ट हैं। इसका मतलब यह है कि वोडाफोन आइडिया के 599 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान, जिनमें हर दिन 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता था, अब यह सुविधा इन दो प्लान पर बंद कर दी गई है।

दूसरी तरफ, 299 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये वाले वोडाफोन आइडिया प्रीपेड प्लान डबल डेटा ऑफर के साथ लाइव हैं, जिनमें आपको 2 जीबी डेटा के साथ हर दिन 2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है, कुल मिलाकर वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर्स इन प्लान में हर दिन 4 जीबी डेटा का लाभ पा सकते हैं।

Vodafone की वेबसाइट के प्रीपेड प्लान सेक्शन में कुछ बदलाव नज़र आए हैं, जिनमें 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर डबल डेटा ऑफर को हटा दिया गया है। इन प्लान में यूज़र्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस, वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और Zee5 सब्सक्रिप्शन बेनेफिट्स मिलते हैं। 399 रुपये के रीचार्ज पर 56 दिनों की वैधता मिलती है, वहीं 599 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। हालांकि, इन प्लान पर मिलने वाले डबल डेटा ऑफर को अब बंद कर दिया गया है। वोडाफोन की तरह Idea की वेबसाइट पर भी यह बदलाव देखा गया है।

299 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी वही ऑफर्स मिलते हैं, जो कि 399 रुपये और 599 रुपये के प्लान में मिलते हैं। अंतर बस हर दिन दिए जाने वाले 2 जीबी डेटा का है। ये तीनों ही प्लान डबल डेटा ऑफर के साथ आते हैं, जिसके बाद यूज़र्स को इन प्लान के तहत हर दिन 4 जीबी डेटा मिलता है। 299 रुपये के रीचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है, 499 रुपये के रीचार्ज प्लान की वैधता 56 दिनों की है और 699 रुपये के रीचार्ज प्लान की वैधता 84 दिनों की है।  
Advertisement

याद दिला दें, ऊपर दिए गए प्लान पर डबल डेटा ऑफर इस महीने की शुरुआत में ही दोबारा लॉन्च किया गया है। जहां 299 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर डबल डेटा ऑफर पैन-इंडिया के आधार पर पेश किया गया था, वहीं 399 रुपये और 599 रुपये के डबल डेटा ऑफर को केवल कुछ ही सर्कल्स में पेश किया गया था, वो हैं- आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, कोलकाता, मुंबई, ओडिशा, राजस्थान, ईस्ट यूपी और वेस्ट बंगाल। हालांकि, अब यह ऑफर इन सर्कल्स में भी बंद कर दिया गया है। इस बदलाव की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vodafone, Idea Cellular
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.