Vodafone Idea डबल डेटा ऑफर अब केवल 9 सर्किल और दो प्लान पर लागू

डबल डेटा ऑफर के साथ 399 रुपये और 599 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान वोडाफोन ग्राहकों को Vodafone Play और Zee5 सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त देते हैं। दूसरी ओर आइडिया यूजर्स को Idea Movies और TV ऐप का एक्सेस मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 16:03 IST
ख़ास बातें
  • शुरुआत में Vodafone Idea डबल डेटा ऑफर 22 सर्किलों में उपलब्ध था
  • अब इस प्लान को दिल्ली समेत कुल 9 सर्किलों तक सीमित किया गया
  • वोडाफोन आइडिया ने डबल डेटा ऑफर से 249 रुपये के प्लान को हटाया

Vodafone Idea 399 रुपये और 599 रुपये प्लान में 3 जीबी डेली डेटा मिलता है

Vodafone Idea ने अपने डबल डेटा ऑफर को 9 टेलीकॉम सर्किलों में से हटा दिया है। पहले यह डबल डेटा ऑफर उन सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में लॉन्च किया गया था, जहां ऑपरेटर अपने नेटवर्क देता है। हालांकि अह इस ऑफर को पिछले हफ्ते 22 सर्किलों से घटा कर 14 सर्किलों तक सीमित कर दिया गया था। अब वोडाफोन आइडिया डबल डेटा ऑफर को 14 से घटा कर 9 सर्किलों तक सीमित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, पहले यह ऑफर तीन प्रीपेड प्लान - 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये प्लान में उपलब्ध था और अब कंपनी ने 249 रुपये प्रीपेड प्लान को इस ऑफर से हटा दिया है। अब डबल डेटा का लाभ केवल 399 रुपये और 599 रुपये प्लान में मिलेगा।

Vodafone Idea की साइट पर लिस्ट किए गए बदलावों के अनुसार, डबल डेटा ऑफर दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, राजस्थान और जम्मू और कश्मीर तक सीमित कर दिया गया है। पहले यह ऑफर 14 सर्किलों में उपलब्ध था और लॉन्च के समय यह संख्या 22 सर्किलों की थी।
Advertisement

सर्किलों की संख्या को कम करने के अलावा Vodafone Idea ने डबल डेटा ऑफर के अंदर आने वाले तीन प्रीपेड रीचार्ज प्लान की संख्या भी घटा दी है। पहले यह ऑफर 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलता था, जिसके तहत इन प्लान में यूज़र्स को दो गुना डेटा का लाभ मिलता था, लेकिन अब इनमें से 249 रुपये के रीचार्ज प्लान को हटा दिया गया है।

डबल डेटा ऑफर वोडाफोन और आइडिया दोनों सब्सक्राइबर्स को 1.5 जीबी अतिरिक्त डेली हाई-स्पीड डेटा का लाभ देता है। जिन प्लान्स में पहले से ही 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा मिलता है, उन प्लान में यह ऑफर डेली डेटा को बढ़ा कर 3 जीबी कर देता था। 
Advertisement
 

डेटा लाभ के साथ 399 रुपये और 599 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान वोडाफोन ग्राहकों को Vodafone Play और Zee5 सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त देते हैं। दूसरी ओर आइडिया यूजर्स को Idea Movies और TV ऐप का एक्सेस मिलता है।
Advertisement

डबल डेटा ऑफर के लिए नए बदलाव शुरू में टेलीकॉम खबरों पर नज़र रखने वाले ब्लॉग OnlyTech ने देखे थे। हालांकि Gadgets 360 टेलीकॉम ऑपरेटर की साइट पर इन बदलावों को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करने में सक्षम था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.