Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए Vodafone Idea लाया धमाकेदार, 365 दिनों की वैधता के साथ 850GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Vodafone Idea के 2899 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। वॉयस कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 2899 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 2999 रुपये वाले प्लान में कुल 850GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 3,099 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Vodafone Idea

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने नए प्रीपेड प्लान को जारी किया है। वहीं कंपनी ने कथित तौर पर पोस्टपैड सेगमेंट में टैरिफ में भी कटौती की है। कंपनी ने 365 दिनों की वैधता के साथ दो अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 2,999 और 2,899 रुपये है। Vi के 2,999 रुपये वाले प्लान में 850GB तक 4G डाटा मिलता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, SMS लाभ के साथ काफी कुछ मिलता है। प्लान में बिंज ऑल नाइट बेनिफिट के तहत अनलिमिटेड डाटा रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मिलता है।

Vodafone Idea का 2999 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 2999 रुपये वाले प्लान में कुल 850GB डाटा मिलता है। वॉयस कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS का लाभ मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में बिना किसी लिमिट के रात 12 बजे से लेकर 6 बजे तक डाटा मिलता है। यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के पूरी रात भर सर्फिंग कर सकते हैं, स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

Vodafone Idea का 2899 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 2899 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। वॉयस कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS का लाभ मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में बिना किसी लिमिट के रात 12 बजे से लेकर 6 बजे तक डाटा मिलता है। यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के पूरी रात भर सर्फिंग कर सकते हैं, स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। यूजर्स को वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। बिना किसी चार्ज के हर महीने 2जीबी डाटा का बैकअप भी मिलता है।

इन सभी के अलावा 3,099 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है। अन्य फायदों में Vi Hero बेनिफिट्स मिलते हैं। 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ अन्य फायदे मिलते हैं। वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में कतर में FIFA World Cup 2022 के दौरान 4 नए इंटरनेशल रोमिंग (IR) पैक पेश किए हैं। ये रोमिंग रिचार्ज पैक डाटा कनेक्टिविटी, आउटगोइंग कॉल्स, एसएमएस और अन्य फायदों के साथ आए हैं। इन प्लान को कतर, साउदी अरब और यूनाइटेड अरब अमिरात में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.