180 दिनों तक 12GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 1200 SMS, OTT ऐप्स वाला बेस्ट Vodafone Idea प्लान!

वोडाफोन रीचार्ज प्लान में कंपनी 1200 SMS फ्री दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 19:46 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में 12GB इंटरनेट कंपनी दे रही है
  • पैक में कंपनी Movies & TV ओटीटी का एक्सेस भी देती है
  • प्लान को फोन की दूसरी सिम को एक्टिवेट करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं

वोडाफोन रीचार्ज प्लान में कंपनी 1200 SMS फ्री दे रही है।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) या Vi देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी के प्रीपेड रीचार्ज प्लान यूजर्स की जरूरतों के अनुसार अलग अलग बेनिफिट्स और प्राइस में उपलब्ध हैं। टेलीकॉम कंपनी का एक ऐसा ही प्लान हम आपको बताने जा रहे हैं जो 6 महीने की वैधता के साथ आता है और लगभग हर जरूरत को पूरा करता है। इस प्लान में कॉलिंग के साथ इंटरने, फ्री SMS, OTT एक्सेस समेत कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और बेनिफिट डिटेल्स। 

Vi टेलीकॉम अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जो किफायती दाम में लम्बे समय तक अच्छे खासे बेनिफिट देता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 949 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान की सबसे खास बात इसकी वैधता है जो कि 180 दिनों की है। यानी 6 महीने तक मोबाइल रीचार्ज की टेंशन से यह वोडाफोन आइडिया प्लान आपको मुक्ति देता है। इस प्लान में 12GB इंटरनेट कंपनी दे रही है जिसका इस्तेमाल करने के बाद जरूरत पड़ने पर आप एक्स्ट्रा डेटा प्लान से रीचार्ज करवा सकते हैं। यहां पर ध्यान दें कि 12 जीबी का कोटा समाप्त होने पर कंपनी प्रति MB के हिसाब से 50 पैसे चार्ज करती है। 

वोडाफोन रीचार्ज प्लान में कंपनी 1200 SMS फ्री दे रही है। जिनका इस्तेमाल जरूरत के अनुसार किया जा सकता है। 1200 मैसेज का कोटा खत्म होने के बाद लोकल मैसेज के लिए 1 रुपये के हिसाब से शुल्क लागू हो जाता है, और एसटीडी मैसेज के लिए 1.50 रुपया प्रति एसएमएस के हिसाब से चार्ज करती है। इसके अलावा इस प्रीपेड पैक में कंपनी Movies & TV ओटीटी का एक्सेस भी देती है। जिसमें यूजर मूवी, टीवी शो आदि भी देख सकता है। 

देखा जाए तो इस प्लान को फोन की दूसरी सिम को एक्टिवेट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए यूजर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vi recharge, Vi Recharge Packs, Vi Recharge Plans

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.