Coronavirus Lockdown के बीच फीचर फोन ग्राहकों को दी Vodafone Idea ने बड़ी राहत

Vodafone Idea Limited ने अपने प्रीपेड प्लान की वैधता फीचर फोन यूज़र्स के लिए 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 18:55 IST
ख़ास बातें
  • फीचर फोन यूज़र्स को वोडाफोन आइडिया ने दी राहत
  • फीचर फोन ग्राहकों में 10 रुपये का अतिरिक्त टॉक-टाइम भी दे रही है कंपनी
  • करीब 10 करोड़ वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को मिल सकता है फायदा

COVID-19 लॉकडाउन भारत में 15 अप्रैल तक लागू रहेगा

Vodafone Idea Limited भारत की तीन सबसे प्रमुख टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स कंपनियों में से एक है। COVID-19 यानी कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के माहौल में कंपनी ने अपने कुछ यूज़र्स के लिए राहत का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने कम आय वाले फीचर फोन प्रीपेड ग्राहकों के लिए यह ऑफर पेश किया है, ताकि वह लॉकडाउन के इस माहौल में अपने करीबियों से कनेक्टेड रहें। दरअसल, इस ऑफर में कंपनी उन ग्राहकों के प्लान की वैधता बढ़ा रही है, जिनका प्लान लॉकडाउन के दौरान समाप्त हो रहा है। यही नहीं, कंपनी उन ग्राहकों की आउटगोइंग कॉल जारी रखने के लिए अतिरिक्त टॉक टाइम भी देगी।

Vodafone Idea Limited (VIL) के अनुसार, इस ऑफर का फायदा करीब 10 करोड़ यूज़र्स तक पहुंच सकता है। कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान की वैधता फीचर फोन यूज़र्स के लिए 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। यह सुविधा उन यूज़र्स के लिए है जिनके प्लान इससे पहले खत्म हो रहे थे। इस दौरान ग्राहक इनकमिंग कॉल प्राप्त करते रहेंगे। लॉकडाउन के इस समय में यूज़र्स बाहर स्टोर्स पर जाकर मोबाइल रीचार्ज करा पाने में सक्षम नहीं हैं, तो इस वजह से यह ऑफर उनके लिए लाभदायक साबित होगा।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी फीचर फोन प्रीपेड यूज़र्स को 10 रुपये का अतिरिक्त टॉक-टाइम भी देगी, ताकि वह आउटगोइंग कॉल व मैसेज का लाभ उठा सकें। योग्य ग्राहकों को अगले आने वाले दिनों में यह ऑफर मुहैया कराया जाएगा। VIL का वादा है कि ऑफर्स जल्द से जल्द हर यूज़र के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। यह ऑफर खासकर फीचर फोन यूज़र्स के लिए इसलिए ज़ारी किया गया है, क्योंकि फीचर फोन यूज़र ऑफलाइन ग्राहक होते हैं जो कि अपने प्रीपेड रीचार्ज के लिए स्टोर्स पर निर्भर करते हैं। यह लाभ वोडाफोन और आइडिया दोनों ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

स्मार्टफोन यूज़र इस ऑफर का हिस्सा नहीं है। स्मार्टफोन यूज़र्स ऐप और डिजिटल वेबसाइट के माध्यम से अपने फोन रीचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही कनेक्शन को सक्रिय रखने के लिए ई-वॉलेट और यूएसएसडी की भी सुविधा स्मार्टफोन यूज़र्स को दी जाती है। इसी तरह एयरटेल ने भी कम आय वाले ग्राहकों के लिए ऐसा ही ऑफर ज़ारी किया है। COVID-19 लॉकडाउन भारत में 15 अप्रैल तक लागू रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Idea, Feature phone, Prepaid, Covid 19, Coronavirus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.