Reliance Jio का असरः Vodafone पर 1 घंटे अनलिमिटेड 4जी डेटा की कीमत मात्र 6 रुपये

रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में होते इजाफे के कारण टेलीकॉम कंपनियों पर हमेशा कुछ नया करने का दबाव बना हुआ है। अब वोडाफोन इंडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया रीचार्ज पैक पेश किया है जिसमें अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2017 11:27 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन इंडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया रीचार्ज पैक पेश किया
  • नए वोडाफोन सुपरनाइट पैक की कीमत है 29 रुपये
  • रात 1 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
Reliance Jio के ग्राहकों की संख्या में होते इजाफे के कारण टेलीकॉम कंपनियों पर हमेशा कुछ नया करने का दबाव बना हुआ है। अब वोडाफोन इंडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया रीचार्ज पैक पेश किया है जिसमें अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा। इस पैक की प्रभावी कीमत 6 रुपये प्रति घंटे से भी कम होगी। तुलना की जाए तो Reliance Jio में आपको 10 रुपये प्रति दिन में 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है। नए वोडाफोन सुपरनाइट 29 रुपये में ग्राहकों को रात 1 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड 3जी/4जी (सर्कल और हैंडसेट पर निर्भर) डेटा मिलेगा। प्रभावी तौर पर ग्राहक 1 घंटे अनलिमिटेड डेटा के लिए करीब 6 रुपये देंगे। Vodafone ने जानकारी दी है कि इस रीचार्ज पैक की कीमत सर्कल पर निर्भर करेगी।

वोडाफोन 29 रीचार्ज पैक को दिन में कभी भी खरीदा जा सकता है। लेकिन इसे इस्तेमाल रात 1 बजे ही किया जा सकेगा। नए सुपरनाइट पैक को डिजिटल चैनल, ऑफलाइन स्टोर और *444*4# यूएसएसडी कोड के ज़रिए खरीदना संभव है। कंपनी का कहना है, "ग्राहक सुपरनाइट पैक के ज़रिए हर रात अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। रीचार्ज करने की भी कोई सीमा नहीं है और उन्हें 6 रुपये प्रति घंटे में डेटा मिलेगा।"
Advertisement

इससे पहले वोडाफोन रमज़ान के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कई सौगात लेकर आई थी। Vodafone के ये ऑफर अलग-अलग सर्किल के लिए हैं। असम और पूर्वात्तर राज्यों के लिए टेलीकॉम कंपनी ने रमज़ान 786 पोस्टपेड प्लान पेश किया। वहीं, राजस्थान सर्किल में भी कंपनी ने इसी कीमत में प्रीपेड प्लान उतारा है जिसमें अलग किस्म की सुविधाएं दी गई हैं। असम और पूर्वोत्तर राज्यों के ग्राहकों को 786 रुपये में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। रोमिंग में इनकमिंग के साथ आउटगोइंग कॉल भी मुफ्त होगी। इसके अलावा हर महीने इस्तेमाल के लिए 25 जीबी 3जी/4जी डेटा भी दिया जाएगा।

राजस्थान में वोडाफोन रमज़ान 786 प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इस पैक के रीचार्ज पर फुल टॉकटाइम मिलेगा। फायदे की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय कॉल सस्ते दरों पर किए जा सकेंगे। यूएई, कुवैत, बहरीन, कतार और साउदी अरब के लिए 14 पैसे प्रति सेकेंड का दर होगा। अमेरिका और कनाडा में कॉल दर 6 पैसे प्रति सेकेंड होगा। इस पैक की वैधता 56 दिनों की होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone India, Vodafone SuperNight, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.