• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • डेली 3GB + 48GB एक्स्ट्रा डाटा, 1 साल Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन से लैस है ये प्लान

डेली 3GB + 48GB एक्स्ट्रा डाटा, 1 साल Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन से लैस है ये प्लान

Vi के इस प्लान की वैधता 84 दिन तक की है। इसमें ग्राहकों को डेली 3GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। इसके अलावा, प्लान में ग्राहकों को एक्स्ट्रा 48GB डाटा Free दिया जाता है। इस लिहाज से यह पैक यूज़र्स को कुल मिलाकर 300GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराता है।

डेली 3GB + 48GB एक्स्ट्रा डाटा, 1 साल Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन से लैस है ये प्लान
ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान में मौजूद है अनलिमिटेड कॉलिंग
  • वीआई के इस प्लान की वैधता 84 दिन तक की है
  • रोज़ाना फ्री भेज सकते हैं 100 SMS
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) के नाम बदलने के साथ-साथ कंपनी ने अपनी स्ट्रेटजी और प्लान्स में भी काफी बदलाव किया है, जिसका फायदा कंपनी को ही हो रहा है। वीकेंड डाटा रोलओवर और नाइट डाटा उन्हीं स्ट्रेटजी में से हैं, जिनकी वजह से नए यूज़र्स ने अपना कदम वीआई की ओर बढ़ाया है। इसके अलावा, कंपनी कई प्लान्स में भी शानदार बेनेफिट्स प्रदान करती है। आज हम आपको वीआई के एक ऐसे ही प्रीपेड प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें न केवल ग्राहकों को ढेर सारा डाटा, कॉलिंग व एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है, बल्कि इसके जरिए ग्राहक ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त कर सकते हैं।

Vi के इस प्लान की वैधता 84 दिन तक की है। इसमें ग्राहकों को डेली 3GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। लेकिन केवल इतना ही नहीं... बल्कि डेली 3 जीबी डाटा के अलावा, इस प्लान में ग्राहकों को एक्स्ट्रा 48GB डाटा Free दिया जाता है। इस लिहाज से यह पैक यूज़र्स को कुल मिलाकर 300GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराता है। डाटा के अतिरिक्त, ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और डेली 100 फ्री एमएसएम की सुविधा भी मिलेगी।

ये तो रही डाटा, कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स की बात। इसके अलावा, इस प्लान में यूज़र्स को एक साल तक का Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होता है। डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र्स को लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार स्पेशल्स, फिल्में, डिज़्नी+ फिल्में और स्टार टीवी शो आदि का एक्सेस प्राप्त होता है।

आपको बता दें, डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता आमतौर पर 399 रुपये प्रति माह कीमत पर मिलती है।

अब यदि वीआई के एक्सक्लूसिव बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 'बिंज ऑल नाइट' और 'वीकेंड डाटा रोलओवर' जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। जैसे कि सभी जानते हैं 'बिंज ऑल नाइट' में यूज़र्स को ऑलनाइट अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है, जिसमें वह रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, और वो डाटा उनके मौजूदा प्लान से नहीं काटा जाता। इसके अलावा, 'वीकेंड डाटा रोलओवर' बेनेफिट में टेलीकॉम कंपनी आपको सोमवार से शुक्रवार तक बचे हुए डाटा का इस्तेमाल करने की इज़ाजत देती है। जिसका मतलब यह है कि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 3GB डाटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप शनिवार और रविवार को कर सकते हैं।

इस प्लान की कीमत 801 रुपये है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi rs 801 prepaid recharge plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »