Vi यूजर्स की मौज! 12AM से 12PM तक मिलेगा अनल‍िमिटेड डेटा, ऑफर क्‍या है? जानें

वोडा-आइडिया ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्‍लान पेश किया है। इसका नाम सुपर हीरो प्‍लान है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2024 17:27 IST
ख़ास बातें
  • वोडा-आइडिया ने पेश किया Super Hero Plan
  • रात 12 से दोपहर 12 तक मिलेगा अनल‍िमिटेड डेटा
  • वीकडे का बचा डेटा वीकेंड पर कर पाएंगे यूज

यह प्‍लान उन सभी रिचार्ज पैक्‍स पर ऑटोमैटिक उपलब्‍ध है, जो रोजाना 2 जीबी या उससे ज्‍यादा डेटा ऑफर करते हैं।

Vi Super Hero Plan : वोडा-आइडिया ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्‍लान पेश किया है। इसका नाम सुपर हीरो प्‍लान (Super Hero Plan) है, जिस पर यूजर्स को आधे दिन यानी 12 घंटों के लिए अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की गई है। दिलचस्‍प यह है कि कंपनी के पास ऐसा एक ऑफर पहले से है, जिसमें वह रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा देती है। नए प्‍लान पर रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा। 
 

Vi Super Hero Plan कैसे पाएं

Vi Super Hero Plan के लिए कोई विशेष रिचार्ज नहीं आया है। यह प्‍लान उन सभी रिचार्ज पैक्‍स पर ऑटोमैटिक उपलब्‍ध है, जो रोजाना 2 जीबी या उससे ज्‍यादा डेटा ऑफर करते हैं। ऐसे रिचार्ज 365 रुपये से शुरू होते हैं। महाराष्‍ट्र, नई दिल्‍ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, वेस्‍ट बंगाल, पंजाब और हरियाणा में इस ऑफर को लिया जा सकता है। 
Advertisement

वोडा-आ‍इडिया ने यह भी कहा है कि बचे हुए टाइम में भी वह लोगों को एक्‍स्‍ट्रा डेटा देगी, ताकि उनकी इंटरनेट कनेक्टिविटी चलती रहे। 

अगर वीकडे यानी सोमवार से शुक्रवार के बीच लोग अपना डेटा खर्च नहीं कर पाए तो उसे वीकेंड के लिए कैरी फॉरवर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा महीने में दो बार बिना किसी एक्‍स्‍ट्रा कॉस्‍ट के लोग 2 जीबी एक्‍स्‍ट्रा डेटा अनलॉक कर पाएंगे। Vi ऐप या 121249 डायल करके डेटा अनलॉक किया जा सकेगा। 
Advertisement

गौरतलब है कि वीआई के अनलिमिटेड डेटा प्‍लान की पेशकश काफी लोकप्रिय रही है। हालांकि 5G मोबाइल नेटवर्क लॉन्‍च नहीं कर पाने से कंपनी को सब्‍सक्राइबर्स का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.