2GB + 2GB = 4GB डाटा और 1 साल के ZEE5 Premium सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Vi का ये प्लान

डाटा, कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट के अलावा, इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है, वो भी पूरे एक सालभर के लिए। इसमें आपको 100 से ज्यादा ऑरिज़न, 4500 से ज्यादा फिल्मों व लाइव टीवी शो जैसे कॉन्टेंट का एक्सेस प्राप्त होगा।

2GB + 2GB = 4GB डाटा और 1 साल के ZEE5 Premium सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Vi का ये प्लान
ख़ास बातें
  • Vi के इस प्लान की वैधता 84 दिन तक की है
  • प्लान में कुल मिलाकर 336GB डाटा मुहैया कराया जाएगा
  • वीआई के इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर सुविधा भी मिलेगी
विज्ञापन
साधरण प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यदि डेली 2GB डाटा के साथ Extra 2GB डेली डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त हो, तो शायद ही कोई अपने घर में Wifi कनेक्शन ले। ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियों के प्लान में ग्राहकों को 84 दिन तक मैक्सिमम 2GB डाटा की सुविधा प्राप्त होती है। लेकिन Vi कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 84 दिन तक की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा के साथ एक्स्ट्रा 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान कर रही है। यानी कि ग्राहकों को एक रीचार्ज प्लान की कीमत में कुल मिलाकर डेली 4 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा। लेकिन केवल इतना ही नहीं बल्कि यह प्लान अपने ग्राहकों के लिए कई और खास सुविधाएं लेकर आता है। आइए जानते इस प्लान के बारे में-

Vi के इस प्लान में ग्राहकों के 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में 2GB+2GB = 4GB/Day इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। डेली 4 जीबी डाटा और 84 दिन की वैधता के हिसाब से इस प्लान के तहत आपको कुल मिलाकर 336GB डाटा मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा शामिल है।

डाटा, कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट के अलावा, इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है, वो भी पूरे एक सालभर के लिए। इसमें आपको 100 से ज्यादा ऑरिज़न, 4500 से ज्यादा फिल्मों व लाइव टीवी शो जैसे कॉन्टेंट का एक्सेस प्राप्त होगा।

लेकिन, प्लान में मिलने वाले बेनेफिट केवल यहां तक ही सीमित नहीं है... बल्कि इस प्लान में आपको ऑलनाइट डाटा पैक मिलता है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं और वो डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा, इस प्लान के साथ आपको डाटा वीकेंड रोलओवर की सुविधा भी प्राप्त होती है, जिसके तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 4 जीबी डेटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप शनिवार और रविवार वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं।

बता करें इस प्लान की कीमत की तो यह प्लान 699 रुपये का है, जिसमें आपको लगभग तीन महीने तक की वैधता प्राप्त होती है। यह सभी बेनेफिट्स आप तीन महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »