डेली 3GB डाटा + 32GB Extra डाटा और 1 साल Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन से लैस है Vi का ये प्लान

यदि आप कॉलिंग व अन्य बेनेफिट्स के साथ खूब सारा डाटा बेनेफिट और ओटीटी सबस्क्रिप्शन से लैस किसी प्लान की तलाश कर रहे थे, तो एक आज हम आपके लिए एक ऐसा ही शानदार विकल्प लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 अगस्त 2021 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान में मौजूद है अनलिमिटेड कॉलिंग
  • वीआई के इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है
  • प्लान में मिलेगा एक्स्ट्रा 32GB डाटा
Vi (वोडाफोन आइडिया) टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान के तहत भर-भर के डाटा बेनेफिट प्रदान करती है। यही नहीं, कंपनी इसके अलावा, ग्राहकों को लाइव स्पोर्ट्स, एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल्स, मूवीज़ आदि का मुफ्त अनुभव देने के लिए Disney+ Hotstar वीआईपी सबस्क्रिप्शन भी बिल्कुल Free प्रदान करती है। यदि आप कॉलिंग व अन्य बेनेफिट्स के साथ खूब सारा डाटा बेनेफिट और ओटीटी सबस्क्रिप्शन से लैस किसी प्लान की तलाश कर रहे थे, तो एक आज हम आपके लिए एक ऐसा ही शानदार विकल्प लेकर आए हैं। खास बात यह है कि इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट आपको लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ प्राप्त होते हैं।

Vi के इस प्लान की कीमत जानने से पहले इसके तहत मिलने वाले बेनेफिट्स पर नज़र डाल लेते हैं। कंपनी के इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है, जिसके तहत ग्राहकों को डेली 3GB डाटा बेनेफिट प्रदान किया जाता है। लेकिन जैसे कि हमने बताया कंपनी अपने कुछ प्लान्स के तहत ग्राहकों को ढ़ेर सारा डाटा बेनेफिट प्रदान करती है, खास बात यह है कि ये प्लान भी उन्हीं का हिस्सा है। इस प्लान के तहत आपको डेली 3 जीबी डाटा के अलावा 32GB डाटा एक्सट्रा मुहैया कराया जाता है। इस लिहाज से आपको 56 दिन की वैधता के साथ 200GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है।
Advertisement

यह तो हुई डाटा बेनेफिट की बात, इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है।

साथ ही ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए इस प्लान में यूज़र्स को लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार स्पेशल्स, फिल्में, डिज़्नी+ फिल्में और स्टार टीवी शो आदि देखने के लिए Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त प्रदान किया जाता है, वो भी पूरे साल के लिए।
Advertisement

अब यदि वीआई के एक्सक्लूसिव बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 'बिंज ऑल नाइट' और 'वीकेंड डाटा रोलओवर' जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। 'बिंज ऑल नाइट' बेनेफिट की बात करें, तो इस प्लान में आपको ऑलनाइट अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, और वो डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा, 'वीकेंड डाटा रोलओवर' सुविधा के तहत ये टेलीकॉम कंपनी आपको बचे हुए डाटा का इस्तेमाल करने की इज़ाजत देती है। जिसका मतलब यह है कि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 3GB डाटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप शनिवार और रविवार में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, इस प्लान की कीम 601 रुपये है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi rs 601 prepaid recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.