वोडाफोन आइडिया ने लॉन्च किया Rs 151 का प्लान, 8GB डाटा के साथ 3 महीने का Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी

हाल में कंपनी ने 82 रुपये का ऐड-ऑन प्‍लान भी पेश किया है, जिसमें 28 दिनों के लिए SonyLiv मोबाइल एक्सेस मिलता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 20 मई 2022 20:21 IST
ख़ास बातें
  • इसकी सर्विस वैलिडिटी 30 दिन है
  • कई और कंपनियां भी ऐसे प्‍लान लाई हैं
  • एयरटेल और जियो इसमें सबसे आगे हैं

जब से इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन शुरू हुआ है, तभी से देश के प्रमुख टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर Disney+ Hotstar एक्सेस के साथ प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करने में व्यस्त हैं।

Vi यानी वोडाफोन-आइडिया ने तीन महीने के Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ नया प्रीपेड ऐड-ऑन पैक पेश किया है। इस डेटा प्लान के दाम 151 रुपये हैं और यह 8GB डेटा ऑफर करता है। प्‍लान की वैलिडिटी 30 दिन है। यानी कंपनी Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन तो तीन महीने के लिए ऑफर कर रही है, पर सर्विस वैलिडिटी 30 दिनों के लिए ही दी जा रही है। हाल में कंपनी ने 82 रुपये का ऐड-ऑन प्‍लान भी पेश किया है, जिसमें 28 दिनों के लिए SonyLiv मोबाइल एक्सेस मिलता है। इस सेक्‍टर में Vi की प्रमुख प्रतियोगी एयरटेल (Airtel) ने भी हाल ही में दो नए प्रीपेड प्‍लान पेश किए हैं, जो डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल के तीन महीने के सब्‍सक्रिप्‍शन के साथ बंडल आते हैं। ये प्‍लान 399 और 839 रुपये हैं, जो 28 और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। नए प्‍लान्‍स से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फैंस को फायदा होगा। 

Vi की वेबसाइट के अनुसार, 151 रुपये का प्रीपेड ऐड-ऑन पैक तीन महीने के Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है और 8GB डेटा भी ऑफर करता है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इसकी कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं है। इस प्‍लान को सबसे पहले Telecom Talk ने स्पॉट किया था।

151 रुपये के नए प्रीपेड बंडल प्‍लान की तरह हाल ही में Vi ने एक डेटा ऐड-ऑन प्‍लान पेश किया था।  82 रुपये का यह प्‍लान 28 दिनों के लिए SonyLiv मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान में 14 दिनों के लिए 4GB डेटा भी मिलता है। 

जब से इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन शुरू हुआ है, तभी से देश के प्रमुख टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर Disney+ Hotstar एक्सेस के साथ प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करने में व्यस्त हैं। इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान रिलीज किए थे। 399 और 839 रुपये के ये प्रीपेड प्‍लान Disney+ Hotstar के मोबाइल सब्‍सक्रिप्‍शन के साथ आते हैं। 
Advertisement

इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट और रोजाना 100 एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं। 399 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। वहीं, 839 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें रोजाना 2GB डेटा मिलता है। Vi और Airtel की तरह Reliance Jio भी Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.