• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 60GB डेटा, 3000 SMS, अनलिमिटेड कॉल्‍स, वोडा आइडिया (Vi) लाई 2 नए प्रीपेड रिचार्ज, जानें पूरी डिटेल

60GB डेटा, 3000 SMS, अनलिमिटेड कॉल्‍स, वोडा-आइडिया (Vi) लाई 2 नए प्रीपेड रिचार्ज, जानें पूरी डिटेल

वीआई के 368 और 369 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान लगभग एक जैसे बेनिफ‍िट्स के साथ आते हैं। फर्क है ओटीटी सब्‍सक्र‍िप्‍शन का।

60GB डेटा, 3000 SMS, अनलिमिटेड कॉल्‍स, वोडा-आइडिया (Vi) लाई 2 नए प्रीपेड रिचार्ज, जानें पूरी डिटेल

368 रुपये का प्‍लान SUNNXT को 30 दिनों तक स्‍ट्रीम करने का विकल्‍प देता है, जबकि 369 रुपये के रिचार्ज से SonyLIV को स्‍ट्रीम किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • वीआई ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान किए पेश
  • ये 368 और 369 रुपये के रिचार्ज प्‍लान हैं
  • ओटीटी सब्‍सक्र‍िप्‍शन के साथ आते हैं ये रिचार्ज प्‍लान
विज्ञापन
वोडा-आइडिया (Vi) अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्‍लान पेश करती आई है। ये रिचार्ज प्‍लान अलग-अलग ऑफर्स लेकर आते हैं। अब कंपनी ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान लॉन्‍च किए हैं। इनकी कीमत 368 रुपये और 369 रुपये है। दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश करके कंपनी अपने ग्राहकों को कई ऑफर दे रही है। उन्‍हें 60 जीबी डेटा, 3000 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल्‍स के फायदे दिए जा रहे हैं। ओटीटी का बेनिफ‍िट भी कंपनी लेकर आई है। आइए इन प्रीपेड प्‍लान्‍स को विस्‍तार से समझते हैं।  
 

Vi का 368 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान 

Vi ने दोनों रिचार्ज प्‍लान्‍स को बेहद खामोशी से लॉन्‍च किया है। 368 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान में यूजर्स को एक महीने (30 दिन) तक अनलिमिटेड कॉल्‍स के फायदे मिलेंगे। रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जाएगा, यानी 30 दिनों में 60 जीबी डेटा। रोजाना 100 एसएमएस किए जा सकेंगे। इसके अलावा, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना डेटा की परवाह किए इंटरनेट एक्‍सेस किया जा सकेगा। वीआई मूवीज और टीवी का 30 दिनों का एक्‍सेस भी कंपनी दे रही है। साथ में 30 दिन के लिए SUNNXT को स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 
 

Vi का 369 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान  

वीआई का 369 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज 368 रुपये के प्‍लान से मिलता-जुलता है। यूजर्स को एक महीने (30 दिन) तक अनलिमिटेड कॉल्‍स के फायदे दिए जा रहे हैं। रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। 100 एसएमएस रोज किए जा सकेंगे। इसके अलावा, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना डेटा की परवाह किए इंटरनेट एक्‍सेस किया जा सकेगा। वीआई मूवीज और टीवी का 30 दिनों का एक्‍सेस भी कंपनी दे रही है। साथ में 30 दिन के लिए SonyLIV को स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 

दोनों प्‍लान्‍स में क्‍या है फर्क 

वीआई के 368 और 369 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान लगभग एक जैसे बेनिफ‍िट्स के साथ आते हैं। फर्क है ओटीटी सब्‍सक्र‍िप्‍शन का। 368 रुपये का प्‍लान SUNNXT को 30 दिनों तक स्‍ट्रीम करने का विकल्‍प देता है, जबकि 369 रुपये के रिचार्ज से SonyLIV को स्‍ट्रीम किया जा सकता है।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi 368 Rs recharge plan, Vi 369 Rs recharge plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »