₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान

Vodafone Idea (Vi) ने नया 200 रुपये Vi Movies & TV प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, 30GB हाई-स्पीड डेटा, 28 दिनों की वैधता और पात्र यूजर्स के लिए Unlimited 5G बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने लॉन्च किया ₹200 का नया Movies & TV प्रीपेड प्लान
  • एक रिचार्ज में 20 OTT प्लेटफॉर्म और 30GB डेटा मिलेगा
  • 28 दिन की वैधता के साथ पात्र यूजर्स को Unlimited 5G का लाभ

Photo Credit: Reuters

Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए नया 200 रुपये का Vi Movies & TV प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को एक ही प्लान में कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह पैक उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने की बजाय एक ही रिचार्ज में मनोरंजन और डेटा दोनों चाहते हैं। प्लान में 28 दिनों की वैधता, 30GB हाई-स्पीड डेटा और उपलब्ध क्षेत्रों में Unlimited 5G का लाभ भी शामिल है।

Vi का नया 200 रुपये प्रीपेड पैक आज से उपलब्ध है। इसे Vi ऐप और अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस प्लान के जरिए यूजर्स को अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन और बार-बार होने वाले पेमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी का यह भी दावा है कि इसकी कीमत कई केबल टीवी और DTH के मासिक खर्च से कम है।

Advertisement

इस प्लान के साथ JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay और NextGTV समेत कुल 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। कंपनी के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म पर फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स, टीवी शो और क्षेत्रीय कंटेंट देखा जा सकेगा।

Vi का कहना है कि इस कंटेंट बंडल में 16 भाषाओं का क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंटेंट शामिल किया गया है, ताकि अलग-अलग राज्यों और भाषाओं के दर्शकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके अलावा यूजर्स एक ही सब्सक्रिप्शन को चार डिवाइस तक इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि सपोर्टेड OTT प्लेटफॉर्म पर एक समय में दो स्क्रीन पर कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकेगा। हालांकि, SonyLIV पर यह सुविधा अलग हो सकती है।

एंटरटेनमेंट के अलावा इस रिचार्ज में 30GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है। वहीं जिन इलाकों में Vi की 5G सेवा उपलब्ध है, वहां पात्र ग्राहकों को Unlimited 5G का भी फायदा मिलेगा। कंपनी का कहना है कि नया पैक डेटा और OTT एंटरटेनमेंट को एक साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.