Tata Sky ब्रॉडबैंड दे रहा 100Mbps तक की स्पीड, 12 शहरों में उपलब्ध है सर्विस

Reliance Jio अपने Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस को लाने वाली है। Tata Sky ने जियो गीगा फाइबर को चुनौती देने के लिए अपने ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 20 अगस्त 2018 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sky ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगी 5Mbps और 100Mbps तक की स्पीड
  • 12 शहरों में उपलब्ध है टाटा स्काई ब्रॉडबैंड सर्विस
  • पांच वैधता वाले प्लान के साथ मिल रहा Tata Sky Broadband
टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस को लाने वाली है। ऐसे में डीटीएच सर्विस कंपनी Tata Sky ने जियो गीगा फाइबर को चुनौती देने के लिए अपने ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। Reliance Jio के गीगा फाइबर सर्विस शुरू होने से पहले Tata Sky Broadband 12 शहरों में उपलब्ध है। मुंबई, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, पुणे, भोपाल, चेन्नई, बंगलुरु, अहमदाबाद और मीरा-भायन्दर जैसे 12 शहरों में टाटा स्काई ब्रॉडबैंड सर्विस मिल रही है। अगर आप जानना चाहते हैं कि टाटा स्काई ब्रॉडबैंड सर्विस आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं तो इसके लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। याद करा दें कि 15 अगस्त से रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर Jio GigaFiber रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 

गौरतलब है कि Jio GigaFiber सर्विस शुरू होने से पहले वेबसाइट TelecomTalk की एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट से इस बात का संकेत मिला है कि कंपनी Jio GigaFiber Preview Offer लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। जियो गीगाफाइबर प्रिव्यू ऑफर के तहत यूजर को तीन महीने के लिए 100 एमबी प्रति सकेंड की स्पीड से 100 जीबी फ्री डेटा दिया जाएगा। जियो गीगाफाइबर कनेक्शन के लिए 4,500 रुपये (रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा। शुरू के तीन महीने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के डेटा दिया जाएगा। तीन महीने बाद यूजर को शुल्क का भुगतान करना होगा।
 

Tata Sky Broadband प्लान

टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के एक महीने की वैधता वाले प्लान के बार में जानिए। 999 रुपये में 5 एमबीपीएस, 1,150 रुपये में 10 एमबीपीएस, 1,500 रुपये में 30 एमबीपीएस, 1,800 रुपये में 50 एमबीपीएस और 2,500 रुपये में 100Mbps की स्पीड मिलेगी। यह सभी अनलिमिटेड डेटा प्लान हैं। इस के अलावा एक महीने के लिए 60 जीबी डेटा प्लान 999 रुपये में और एक महीने के लिए 125 जीबी डेटा प्लान 1,250 रुपये में उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात यह है कि ग्राहकों को 1,200 रुपये इंस्टालेंशन चार्ज का भुगतान करना होगा। ग्राहकों को फ्री वाईफाई राउटर भी मिलेगा।

अब बात करते हैं Tata Sky Broadband के तीन महीने वाले प्लान के बारे में। 2,997 रुपये में 5Mbps, 3,450 रुपये में 10Mbps,4,500 रुपये में 30Mbps, 5,400 रुपये में 50Mbps और 7,500 रुपये में 100Mbps की स्पीड मिलेगी। यह सभी अनलिमिटेड डेटा प्लान हैं। इस के अलावा 60 जीबी (मंथली प्लान) 3 महीने के लिए 2,997 रुपये में और 125 जीबी (मंथली प्लान) 3 महीने के लिए 3,750 रुपये में उपलब्ध होगा।
Advertisement

पांच महीने की वैधता वाले प्लान में 4,995 रुपये में  5 एमबीपीएस, 5,750 रुपये में 10 एमबीपीएस, 7,500 रुपये में 30 एमबीपीएस, 9,000 रुपये में 50 एमबीपीएस और 12,500 रुपये में 100Mbps की स्पीड मिलेगी। इस के अलावा 60 जीबी (मंथली प्लान) 5 महीने के लिए 4,995 रुपये में और 125 जीबी (मंथली प्लान) 5 महीने के लिए 6,250 रुपये में उपलब्ध होगा।

आइए अब आपको Tata Sky Broadband के 9 महीने की वैधता वाले प्लान के बारे में बताते हैं। 8,991 रुपये में 5Mbps,10,350 रुपये में 10Mbps,13,500 रुपये में 30Mbps, 16,200 रुपये में  50Mbps, 22,500 रुपये में 100Mbps की स्पीड मिलेगी। यह सभी अनलिमिटेड डेटा प्लान हैं। इस के अलावा 60 जीबी (मंथली प्लान) 9 महीने के लिए 8,991 रुपये में और 125 जीबी (मंथली प्लान) 9 महीने के लिए  11,250 रुपये में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 
11,988 रुपये में 5 एमबी प्रति सेकंड, 13,800 रुपये में 10 एमबी प्रति सेकंड, 18,000 रुपये में 30 एमबी प्रति सेकंड, 21,600 रुपये में 50एमबी प्रति सेकंड, और 30,000 रुपये में 100एमबी प्रति सेकंड की स्पीड मिलेगी। यह सभी अनलिमिटेड डेटा प्लान हैं। टाटा स्काई ब्रॉडबैंड का यह प्लान 12 महीने की वैधता के साथ आएगा। इस के अलावा 60 जीबी (मंथली प्लान) एक साल के लिए 11,988 रुपये में और 125 जीबी (मंथली प्लान) एक साल के लिए 15,000 रुपये में मिलगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.