भारत में 4G और 5G टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाएगी Samsung

देश में टेलीकॉम इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली अन्य कंपनियों में Ericsson और Nokia शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 23:09 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग की योजना दक्षिण भारत की फैक्टरी में टेलीकॉम उपकरण बनाने की है
  • यह देश में टेलीविजन भी बनाती है
  • इसने स्मार्टफोन्स के लिए OLED पैनल बनाने की तैयारी भी की है

कंपनी को टेलीकॉम इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है

ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक कंपनी Samsung ने भारत में 4G और 5G टेलीकॉम इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग में लगभग 4.9 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी के पास पहले से भारत में एक बड़ी स्मार्टफोन फैक्टरी मौजूद है। देश में टेलीकॉम इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली अन्य कंपनियों में Ericsson और  Nokia शामिल हैं। 

सैमसंग की योजना दक्षिण भारत की फैक्टरी में टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने की है। यह देश में टेलीविजन भी बनाती है और इसने स्मार्टफोन्स के लिए OLED पैनल बनाने की तैयारी की है। भारत में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों का मार्केट शेयर बढ़ रहा है। एपल और सैमसंग जैसी ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनियों को चाइनीज ब्रांड्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। देश में मैन्युफैक्चरिंग से इन दोनों कंपनियों को अपना मार्केट शेयर बढ़ाने और चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स का मुकाबला करने में मदद मिल सकती है। सैमसंग को टेलीकॉम इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। भारत में किसी कंपनी को टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने से पहले यह स्वीकृति लेनी जरूरी होती है। 

देश की दो बड़ी टेलीकॉम सर्विस कंपनियों से सैमसंग नेटवर्क्स को टेलीकॉम इक्विपमेंट के लिए ऑर्डर भी मिले हैं। सैमसंग ने देश में सितंबर और अक्टूबर के दौरान लगभग 14,400 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन्स बेचे हैं। कंपनी ने मौजूदा वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में स्मार्टफोन्स की प्रीमियम कैटेगरी में लगभग 99 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी से सितंबर के दौरान कंपनी के 5G स्मार्टफोन्स की बिक्री में 178 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

कंपनी की यह ग्रोथ पिछले वर्ष के फेस्टिव सीजन की तुलना में डबल डिजिट में है। बिक्री में बढ़ोतरी के बड़े कारणों में कंपनी की स्कीम Samsung Finance Plus शामिल थी। बड़े शहरों के साथ ही टियर 2 और 3 शहरों में बिक्री में तेजी आई है। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के 30,000 रुपये से अधिक प्राइस वाले वाले प्रीमियम सेगमेंट में वैल्यू के लिहाज से लगभग 99 प्रतिशत की ग्रोथ की है। कंपनी का कहना है कि  S22 और फोल्डेबल फोन्स की बदौलत देश में सैमसंग प्रीमियम सेगमेंट का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है। जुलाई-सितंबर की अवधि में सैमसंग वॉल्यूम के लिहाज से 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ भारत में दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.