सैमसंग स्मार्टफोन यूज़र को मिलेगा 3 महीने मुफ्त इंटरनेट वाला रिलायंस जियो सिमः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जुलाई 2016 16:28 IST
सैमसंग और रिलायंस जियो ने यूज़र केलिए चुनिंदा स्मार्टफोन खरीदने पर जियो प्रिव्यू ऑफर देने के लिए साझेदारी की है। इससे पहले यह ऑफर सिर्फ रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन के लिए ही उपलब्ध था। रिलायंस जियो ने पहली बार प्रिव्यू ऑफर के लिए किसी दूसरे मोबाइल निर्माता के साथ पार्टनरशिप की है।

टेकपीपी की खबर के मुताबिक, रिलायंस जियो प्रिव्यू ऑफर के तहत जियो सिम के साथ चुनिंदा सैमसंग स्मार्टफोन पर तीन महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा, एचडी वॉयस और वीडियो कॉलिंग व एसएमएस का ऑफर मिलेगा। यह ऑफर चुनिंदा सैमसंग स्मार्टफोन के वर्तमान और नए दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

इस रिपोर्ट में सैमसंग के जिन स्मार्टफोन का जिक्र किया गया है वो सभी 4जी इनेबल हैं और एफडीडी-एलटीई बैंड 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़) सपोर्ट करते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए5, गैलेक्सी ए5 (2016), गैलेक्सी ए7, गैलेक्सी ए7 (2016), गैलेक्सी ए8, गैलेक्सी नोट 4, गैलेकसी नोट 5, गैलेक्सी नोट 5 डुओस, गैलेक्सी नोट एज, गैलेक्सी एस6, गैलेक्सी एस6 एज+, गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन परर यह ऑफर मिलने की खबरें हैं।

इस ऑफर को पाने के लिए, ऊपर बताए गए चुनिंदा सैमसंग स्मार्टफोन यूज़र को मायजियो ऐप डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद उन्हें जियो सिम मिलने का एक विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करनेसे एक बारकोड के साथ एक कूपन जेनरेट होगा और इसके बाद एक वैध अवधि के साथ जियो ऑफर कोड लिखा दिखेगा। यह कूपन किसी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता और इसे सिर्फ उसी डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है जिस पर यह जेनरेट किया गया है। यूज़र को वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट सबमिट करने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र और परिचय पहचान पत्र के चुनाव का विकल्प मिलेगा।
Advertisement

इसके बाद, यूज़र को किसी पास के रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाकर अपने डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे और वहीं से उन्हें रिलायंस जियो सिम कार्ड मुफ्त मिलेगा। एक बारसिम कार्ड मिलने के बाद इसे स्मार्टफोन में डालकर 1977 पर टेली-वेरिफाई कराना होगा। इसी समय यूज़र को एक बार फिर मायजियो ऐप में जाकर जियो प्रिव्यू ऑफर लेना होगा। एक बार 90 दिनों के लिए प्रिव्यू मिलने के बाद, यूज़र को रिलायंस जियो के कमर्शियल टैरिफ प्लान को चालू रखने का विकल्प मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.