रिलायंस जियो के साल के आखिर तक होंगे 12.5 करोड़ ग्राहक: रिपोर्ट

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 2 सितंबर 2016 15:36 IST
रिलायंस जियो इस साल 31 दिसंबर को अपनी वाणिज्यिक सेवाओं की शुरुआत करेगी और तब तक कंपनी के करीब 12.5 करोड़ 4जी उपभोक्ता होंगे। मार्केट रिसर्च फर्म साइबर मीडिया रिसर्च ने गुरुवार को यह अनुमान लगाया है। रिलायंस जियो अपने शुरुआती ऑफर के तहत चार महीनों तक मुफ्त वॉयस और डेटा सेवाएं दे रही हैं, जिसकी शुरुआत 5 सितंबर से होगी।

सीएमआर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख थॉमस जार्ज ने बताया, "यह भारतीय दूरसंचार पारिस्थितिक तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है। भारतीय उपयोगकर्ताओं को संचार युग में ले जाने के लिए शिक्षक दिवस के दिन से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता था, जो देश में शिक्षा और डिजिटल साक्षरता फैलाएगा।"


सीएमआर ने यह भी अनुमान लगाया है कि रिलांयस जियो सबसे बड़ी ओटीटी (ओवर द टॉप) कंपनी बनेगी तथा एप के क्षेत्र में भी अग्रणी कंपनी बनेगी।
Advertisement

सीएमआर के प्रधान विश्लेषक (दूरसंचार) फैसल काबूसा का कहना है, "जियो की दरें सबसे अधिक कम है तथा इसके पास माई जियो ऐप में बहुत सारी सेवाएं उपलब्ध है जो प्रयोगकर्ताओं को आकर्षित करेगी।"

सीएमआर ने यह भी अनुमान लगाया है कि जियो देश की डिजिटल खाई को पाटने में अहम भूमिका निभाएगी।
Advertisement

इस रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि साल के अंत तक कुल 25 लाख टैबलेट, पीसी, 4जी डोंगल, माईफाई डिवाइसों की बिक्री होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio Sim, Reliance Jio 4G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.