आइडिया का 'डेटा जैकपॉट' ऑफर, 100 रुपये में मिल रहा है 10 जीबी डेटा

आइडिया का 'डेटा जैकपॉट' ऑफर, 100 रुपये में मिल रहा है 10 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • आइडिया ने गुरुवार ने पोस्टपेड प्रमोशनल स्कीम पेश किया
  • 3 महीने के लिए 100 रुपये में प्रति महीने 10 जीबी तक डेटा दिया जाएगा
  • आइडिया पोस्टपेड ऑफर एक्सक्लूसिव तौर पर माय आइडिया ऐप पर उपलब्ध है
विज्ञापन
जानकारों का अनुमान था कि आने वाले दिनों में टेलीकॉम सेक्टर की अन्य कंपनियों पर रिलायंस जियो के जियो सरप्राइज़ ऑफर का प्रभाव दिखेगा। ये कयास सही साबित होते दिख रहे हैं। आइडिया ने गुरुवार ने पोस्टपेड प्रमोशनल स्कीम पेश किया जिसे 'डेटा जैकपॉट' का नाम दिया गया है। इसके तहत ग्राहकों को लिए तीन महीने के लिए 100 रुपये में प्रति महीने 10 जीबी डेटा दिया जाएगा।

आइडिया पोस्टपेड ऑफर एक्सक्लूसिव तौर पर माय आइडिया ऐप पर उपलब्ध है। जो भी ग्राहक डेटा जैकपॉट को चुनते हैं उन्हें कम से कम 1 जीबी डेटा तीन महीने के लिए मिलता रहेगा। इसकी कीमत हर महीने 100 रुपये होगी। जैकपॉट का सर्वाधिक फायदा पाने वाले ग्राहकों को 10 जीबी डेटा मिलेगा। तीन महीने के बाद डेटा जैकपॉट ऑफर चुनने वाले ग्राहक 100 रुपये में 1 जीबी अतिरिक्त डेटा पाते रहेंगे। आइडिया ने जानकारी दी है कि डेटा जैकपॉट सब्सक्रिप्शन सीमित समय के लिए उपलब्ध है और फायदा सर्किल पर निर्भर करेगा।

गौर करने वाली बात है कि टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले दिनों में किफायती रेट में कई डेटा और मुफ्त कॉल वाले ऑफर पेश किए हैं। हालांकि, ये ज़्यादातर प्रीपेड ग्राहकों के लिए थे। अभी तक पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बहुत कुछ खास देखने को नहीं मिला था। दूसरी तरफ, आइडिया ने पिछले हफ्ते ही 300 रुपये में प्रति दिन 1 जीबी डेटा वाला पोस्टपेड पैक लॉन्च किया था।

आइडिया के 199 रुपये या उससे ज़्यादा प्लान वाले पोस्टपेड ग्राहकों को एक जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। सब्सक्रिप्शन लेने के पहले तीन महीनों के लिए, यूज़र इस पैक पर छूट पा सकते हैं। लेकिन 499 रुपये या उससे ज़्यादा पोस्टपेड प्लान वाले यूज़र को 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मुफ्त दिया जाएगा। 349 रुपये से 498 रुपये के बीच पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहक इस नए प्लान को सिर्फ 50 रुपये में पा सकते हैं। वहीं 199 रुपये और 349 रुपये के बीच पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहकों को नया प्लान 200 रुपये में मिल जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि आइडिया के ग्राहक 1 जीबी प्रतिदिन वाले इस ऑफर को 30 अप्रैल 2017 तक ले सकते हैं। हर महीने वाला पोस्टपेड प्लान 31 मार्च 2018 तक वैध होगा। 1 जीबी प्रतिदिन डेटा सिर्फ 4जी हैंडसेट ग्राहकों को मिलेगा। वहीं 4जी हैंडसेट इस्तेमाल ना करने वाले ग्राहकों को 3 जीबी डेटा प्रतिमाह मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio Effect, Telecom, India, Idea, Idea Cellular, Postpaid
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  4. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  5. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  6. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  9. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »