रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या सात करोड़ के पार

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 17 जनवरी 2017 12:35 IST
ख़ास बातें
  • 31 दिसंबर तक जियो के ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड़ को पार कर गई
  • जियो की डेटा व वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं
  • कंपनी ने सितंबर 2016 में अपनी 4जी सेवा की औपचारिक शुरुआत की थी
नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का कहना है कि चार महीने में ही उसके ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड़ को लांघ गई है।

रिलायंस जियो के रणनीतिक व आयोजना प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने बताया, "हमें हर दिन लाखों नये ग्राहक मिल रहे हैं और 31 दिसंबर तक हमारे ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड़ को पार कर गई।" उल्लेखनीय है कि कंपनी की डेटा व वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक नि:शुल्क है। ठाकुर ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि कंपनी अपनी सेवाओं को कब से सशुल्क करेगी।
Advertisement

कंपनी ने सितंबर 2016 में अपनी 4जी सेवा की औपचारिक शुरुआत की थी। जब रिलांयस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने यथाशीघ्र 10 करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा था।

ठाकुर ने कहा कि कंपनी अपनी कनेक्टिविटी सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है लेकिन कई जगह इंटरकनेक्टिविटी का मुद्दा अभी बरकरार है।
Advertisement

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि जियो से एयरटेल नेटवर्क पर की जाने वाली फोन कॉल में ‘कॉल विफलता दर’ की दर 175 कॉल प्रति हजार है। नियमों के हिसाब से हजार कॉल में से पांच से अधिक कॉल विफल नहीं होनी चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Telecom, India, RIL, Reliance Industries Limited
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  5. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  6. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  7. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  8. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  9. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  10. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.