रिलायंस जियो के इन यूज़र के नंबर हो रहे हैं बंद

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2017 18:01 IST
ख़ास बातें
  • कई यूज़र ऐसे हैं जिन्होंने इन प्लान के लिए सब्सक्राइब नहीं किया है
  • गैजेट्स 360 को जानकारी मिली, नहीं रीचार्ज किए गए नंबर हो रहे हैं बंद
  • नंबर बंद किए जाने की प्रक्रिया अभी शुरू हुई है
पिछले हफ्ते रिलायंस जियो ने जियो धन धना धन ऑफर की शुरुआत की थी। यह ऑफर उन रिलायंस जियो यूज़र के लिए था जिन्होंने समर सरप्राइज़ के लिए रीचार्ज नहीं कराया था। नया धन धना धन ऑफर बहुत हद तक समर सरप्राइज़ ऑफर जैसा ही है। इसके तहत ग्राहकों को 309 रुपये का रीचार्ज कराने पर तीन महीने के लिए 1 जीबी प्रति दिन के हिसाब से डेटा मिलेगा। हालांकि, यह कीमत जियो प्राइम मेंबर के लिए है। जिन रिलायंस जियो ग्राहक ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, उन्हें 99 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। ऑफर की घोषणा करते हुए रिलायंस जियो ने बताया था कि आने वाले समय में कंपनी की सेवाएं पाने के लिए ग्राहकों को 15 अप्रैल तक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने के साथ 309 या 509 रुपये के पैक से रीचार्ज कराना ही होगा। ऐसे नहीं होने की स्थिति में उस नंबर की सेवाएं बंद की जा सकती हैं।

रिलायंस जियो 15 अप्रैल के बाद
Advertisement
कई यूज़र ऐसे ही जिन्होंने इन प्लान के लिए सब्सक्राइब नहीं किया है, लेकिन उनके नंबर अब भी एक्टिव है। हालांकि, गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि जिन यूज़र ने अपने जियो नंबर अभी तक रीचार्ज नहीं किया है उनकी सेवाएं बंद करने की शुरुआत हो गई है।

पता चला है कि ऐसा एक बार में नहीं होने वाला। कुछ यूज़र को उनके नंबर की सेवाएं रद्द किए जाने के बारे में संदेश दे दिया गया है। कुछ यूज़र में अभी और वक्त लगेगा। लेकिन अगले कुछ दिनों उन सारे यूज़र के नंबर बंद कर दिए जाएंगे जिन्होंने रीचार्ज नहीं कराया है।
Advertisement

जियो धन धना धन ऑफर की आखिरी तारीख
अभी तक जिन रिलायंस जियो यूज़र ने रीचार्ज नहीं कराया है वे अब भी धन धना धन ऑफर के साथ जियो प्राइम का फायदा पा सकते हैं। अगर आपका नंबर बंद हो गया है तो जियो स्टोर जाएं, या जियो की वेबसाइट पर लॉग इन करें, या मायजियो ऐप खोलें। यहां पर 408 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम के) का भुगतान करके 84 दिनों तक सेवाएं पाएं।
Advertisement

सबसे पहले रिलायंस जियो ने कहा था कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। हालांकि, इस डेडलाइन को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया था। और इसके साथ समर सरप्राइज़ ऑफर पेश किया गया था। हालांकि, ऐसा लगता है कि अभी कुछ और वक्त के लिए जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन (और साथ में जियो धन धना धन ऑफर) की सुविधाएं मिलती रहेंगी। हमारे सूत्र ने इस ऑफर की आखिरी तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.