रिलायंस जियो इंटरनेट की रफ्तार हुई कम, नहीं मिल रही पहले जैसी स्पीड

रिलायंस जियो इंटरनेट की रफ्तार हुई कम, नहीं मिल रही पहले जैसी स्पीड
विज्ञापन
जब से रिलायंस जियो के बारे में पहली बार जानकारी की गई, तब से यह सुर्खियों का हिस्सा रहा है। प्रिव्यू ऑफर की शुरुआत सबसे पहले मई महीने में रिलायंस के कर्मचारियों के लिए की गई थी, इसके बाद चुनिंदा स्मार्टफोन के ग्राहकों के लिए। प्रिव्यू ऑफर के तहत ग्राहक रिलायंस जियो के नेटवर्क की टेस्टिंग करते हैं, बिना कोई कीमत चुकाए। उस समय रिलायंस जियो कनेक्शन इन यूज़र के लिए तेज, भरोसेमंद और लिमिटेड ब्रॉडबैंड कनेक्शन का अच्छा विकल्प था।

रिलायंस जियो को लॉन्च करने के साथ कंपनी ने कई प्लान की भी घोषणा की है जो पहली नज़र में आपका ध्यान ज़रूर खींचेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि नया कनेक्शन जियो वेलकम प्रोग्राम के साथ आता है। इसके तहत यूज़र रिलायंस जियो नेटवर्क पर बिना कोई रकम दिए 31 दिसंबर 2016 तक हर दिन 4 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। मुफ्त के हिसाब से यह बहुत ज्यादा डेटा है, यही वजह है कि लोगों के बीच सिम खरीदने की मारामारी मची है।

इसी वजह से रिलायंस जियो सिम खरीद पाना लगभग नामुमकिन भी है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कंपनी को सारे सिम को एक्टिवेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यह एक मात्र समस्या नहीं है जिसका सामना लोगों को करना पड़ रहा है।


प्रिव्यू ऑफर के दौरान रिलायंस जियो सिम इस्तेमाल करने वालों की संख्या बेहद कम थी। लोग बेहद ही उत्साह के साथ सोशल मीडिया पर बता रहे थे कि यह कनेक्शन बेहद ही तेज है। गैजेट्स 360 ने पहले भी कई बार अपने पाठकों को चेताया था कि प्रिव्यू ऑफर के आधार पर रिलायंस जियो नेटवर्क की परफॉर्मेंस को नहीं आंका जा सकता। व्यवसायिक लॉन्च के बाद ही रिलायंस जियो नेटवर्क की ज़मीनी हकीकत सामने आएगी। आधिकारिक लॉन्च के लगभग एक हफ्ते बीत चुके हैं और यह भी साफ हो गया है कि इस नेटवर्क की स्पीड पहले की तुलना में कम हो गई है। कॉल ड्रॉप अकसर हो रहे हैं और नेटवर्क आता-जाता रहता है। ऐसे यूज़र बढ़ने के कारण हुआ है।

वैसे, कॉल ड्रॉप की वजह रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही अनबन हो सकती है। इस बीच रिलायंस जियो ने अन्य कंपनियों से एमएनपी सपोर्ट की गुजारिश की है। और वह हर टेलीकॉम कंपनी का कॉल-ड्रॉप डेटा भी तैयार कर रही है। अगर इस मुद्दे को नज़रअंदाज भी करें तो हम पाते हैं कि रिलायंस जियो को अपनी सेवा बिना किसी कमी के मुहैया करा पाने में दिक्कत हो रही है।


उदाहरण के तौर पर, प्रिव्यू ऑफर के समय दक्षिणी बेंगलुरू में 20 से 25 एमबीपीएस की स्पीड आम बात थी। अब 5 एमबीपीएस मिल जाए तो जश्न मनाने का मन करता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद हमने पाया है कि स्पीड 3.5 एमबीपीएस के आसपास रहती है।

इस समस्या का सामना सिर्फ हमने नहीं किया है। कई यूज़र जिन्होंने रिलायंस जियो प्रिव्यू ऑफर के लिए साइनअप किया था, उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा धीमे कनेक्शन से रूबरू होना पड़ रहा है।

दिल्ली के जियो यूज़र मिहिर गुप्ता ने कहा, "पहले मैं इसका इस्तेमाल हर फोन कॉल के लिए करता था। लेकिन अब दिन 25-30 बार कॉल ड्रॉप होते हैं। स्पीड भी पहले की तुलना में कम हो गई है। हालांकि, यह इंटरनेट के लिए बेहतर है। लेकिन फोन कॉल के लिए पूरी तरह से बेकार हो गया है।"

हमने दिल्ली के एक और यूज़र श्वेता झा से भी बात की। उन्होंने बताया कि कनेक्शन बार-बार काम करना बंद कर देता है। मुंबई के अंकित प्रधान ने बताया, "उन्हें नियमित तौर पर 20 एमबीपीएस की स्पीड मिलती थी। अब यह 5 एमबीपीएस है। लोग जियो को ब्रॉडबैंड कनेक्शन के विकल्प के तौर पर देखने लगे थे। मैं भी कुछ ऐसा ही करने के बारे में विचार कर रहा था। लेकिन अब जब स्पीड ही भरोसेमंद नहीं है, तो इस तरह का फैसला सही नहीं होगा।"

कंपनी का कहना है कि रिलायंस जियो भारत का पहला पूरी तरह से 4जी नेटवर्क है। इसकी नींव ही तेज स्पीड डेटा मुहैया कराने के लिए रखी गई थी। अगर कंपनी यूज़र के बढ़ते तादाद के कारण हो रही दिक्कतों का हल नहीं निकालती है तो हाई-स्पीड इंटरनेट मुहैया कराने का दावा पूरी तरह से खोखला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »