रिलायंस जियो सिम कार्ड अब हर 4जी स्मार्टफोन यूज़र के लिए उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2016 12:54 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब कोई भी रिलायंस जियो सिम खरीद सकता है
  • बस आपके पास एक 4जी स्मार्टफोन होना चाहिए
  • सिम के साथ यूज़र को 3 महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा और कॉल मिलेंगे
हाल के दिनों में रिलायंस जियो सिम की जबरदस्त मांग देखने को मिली है। पहले यह सिर्फ रिलायंस के कमर्चारियों के लिए उपलब्ध था। इसके बाद सिम कार्ड को रिलायंस रिटेल के अपने लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध कराया गया। हाल में चुनिंदा सैमसंग मोबाइल इस्तेमाल करने वाले यूज़र रिलायंस डिजिटल स्टोर जाकर जियो सिम खरीद पा रहे थे। पिछले हफ्ते ही इस ऑफर को और सैमसंग स्मार्टफोन व कुछ एलजी मॉडल के साथ उपलब्ध कराया गया है।

(पढ़ें: ऐसे मुफ्त में पा सकते हैं रिलायंस जियो सिम)

गैजेट्स 360 पुष्टि कर सकता है कि 4जी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला कोई भी ग्राहक चुनिंदा रिलायंस डिजिटल और एक्सप्रेस मिनी स्टोर में जाकर रिलायंस जियो सिम खरीद सकता है। ज्ञात हो कि यह सिम जियो प्रिव्यू ऑफर के साथ आएगा। इसके तहत ग्राहकों को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और एसएमएएस मिलेगा। इसके साथ रिलायंस जियो सर्विस जियोऑनडिमांड मिलेगा। ध्यान रहे कि यह सिम कार्ड चुनिंदा स्टोर में ही उपलब्ध है।

गैजेट्स 360 को पता चला है कि चुनिंदा रिलायंस डिजिटल और एक्सप्रेस मिनी आउटलेट को अपने विवेक से ग्राहकों को जियो सिम कार्ड बेचने का अधिकार दिया गया है, लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक निर्देश नहीं जारी किया गया है। अगर आपको किसी आउटलेट में सिम कार्ड नहीं मिलता है तो हमारा सुझाव होगा कि आप दूसरे स्टोर में जाएं।

एलजी और सैमसंग के ग्राहकों को इसके लिए मायजियो ऐप के जरिए एक कोड जेनरेट करना पड़ता है, जबकि आम 4जी फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र सीधे स्टोर में जाकर रिलायंस जियो सिम कार्ड खरीद सकते हैं। इसके लिए क्यूआर कोड या किसी अन्य किस्म के कोड की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ग्राहकों को रिलायंस जियो सिम कार्ड खरीदने के लिए ज़रूरी कागजात देने पड़ेंगे।
Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के मुताबिक, रिलायंस जियो के नेटवर्क को आने वाले महीनों में व्यवसायिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल नेटवर्क की टेस्टिंग चल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  5. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  6. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  7. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  9. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  10. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.