रिलायंस जियो 1 जीबीपीएस के इंटरनेट कनेक्शन की कर रही है टेस्टिंग

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2016 18:33 IST
ख़ास बातें
  • खबर है कि रिलायंस जियो मुंबई, पुणे में गीगाफाइबर की टेस्टिंग कर रही है
  • इसके तहत 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी
  • इस सर्विस को एगले साल आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना आम बैठक में टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा धमाका किया। इस बैठक में रिलायंस जियो 4जी सिम को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया जो जिंदगी भर के लिए मुफ्त वॉयस कॉल के साथ आता है। लेकिन अंबानी ने इसी बैठक में बताया कि कंपनी एक फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) ब्रॉडबैड नेटवर्क सर्विस की भी टेस्टिंग कर रही है जिसे भारत के चुनिंदा शहरों में रिलायंस जियो गीगाफाइबर नाम से पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो एफटीटीएच नेटवर्क में सब्स्क्राइबर को 1 जीबीपीएस तक की नेटवर्क स्पीड मिलेगी। हिपकैस्क के सीटीओ अर्जुन हेमराजनी ने सोशल मीडिया पर संकेत दिए हैं कि रिलायंस जियो पुणे और मुंबई के कुछ में पहले से एफटीटीएच नेटवर्क की टेस्टिंग कर रही है।

हेमराजनी ने दावा किया कि उन्हें 3 महीने के ट्रायल के मुफ्त ट्रायल के साथ कुछ दिनों पहले 100 एमबीपीएस का कनेक्शन मिला है। उन्होंने स्पीड टेस्ट परिणाम को ट्वीट भी किया और उन्होंने डाउनलोड स्पीड के साथ 90एमबीपीएस तक की अपलोड स्पीड भी दिखाई। उन्होंने पुणे से मिले स्पीड टेस्ट परिणाम भी साझा किए। इससे पता चलता है कि पुणे में एफटीटीएच को 1 जीबीपीएस तक की स्पीड के साथ टेस्ट किया जा रहा है और इस स्क्रीन शॉट में 743.28 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड देखी जा सकती है। सालाना आम बैठक में अपने भाषण में अंबानी ने दावा किया कि कंपनी का लक्ष्य फाइबर कनेक्टिविटी को देशभर के 100 बड़े शहरों में पहुंचाने का है। यह ब्रॉ़डबैंड नेटवर्क रेजिडेंशियल के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मल्टी-गीगाबाइट कनेक्टिविटी को दुनिया के दूसरे हिस्सों में दिेए जा रहे ऑफर की तरह ही पेश किया जाएगा।
Advertisement

रिलायंस जियो गीगाफाइबबर एफटीटीएच सर्विस अभी टेस्टिंग फेज़ में है और इसीलिए मुंबई व पुणे में रह रहे लोग इसे सब्सक्राइब नहीं कर सकते। अब देखना होगा कि रिलायंस जियो अपने फाइबर नेटवर्क के लिए किस तरह टैरिफ प्लान पेश करती है। एफटीटीएच नेटवर्क को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है इसलिए अभी आपको इस फास्ट स्पीड कनेक्शन के लिए इंतज़ार करना होगा। हालांकि, जियो ने अपनी एफटीटीएच डिवाइस लॉन्च करने का फैसला किया है और उम्मीद है कि रिलायंस जियो 4जी के वायरलेस नेटवर्क की तरह ही ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी धमाका होगा।

रिलायंस जियो 4जी सिम कार्ड देशभर के रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध हैं। चुनिंदा यूज़र पर एक लंबे ट्रायल के बाद जियो नेटवर्क को सोमवार से हर किसी के लिए लॉन्च किया गया है। और 31 दिसंबर तक इस पर मुफ्त सर्विस का ऑफर दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio GigaFiber FTTH

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.