Jio लाया 222 रुपये में धांसू प्लान, 50GB डाटा और 30 दिनों की वैधता के साथ Airtel और Vodafone Idea को देता मात

Airtel के 239 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोज 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें 24 दिनों की कुल वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 15:43 IST

Photo Credit: Unsplash

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान लेकर आई है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 222 रुपये  है, जिसमें ग्राहकों को 4जी डाटा मिलता है। यह सिर्फ डाटा ही प्रदान करता है, जिसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जा सकता है। रिलायंस जियो ने इस प्लान को 'फुटबॉल वर्ल्ड कप डाटा पैक' नाम दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसा नहीं है कि Jio इस प्लान को फीफा वर्ल्ड कप के बाद बंद कर देगी। हालांकि Jio के पास बिजनेस स्ट्रेटजी के मुताबिक किसी भी टैरिफ प्लान को बंद करने की ऑथोरिटी है। यहां हम आपको Reliance Jioके 222 रुपये वाले प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Reliance Jio का 222 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Advertisement
Reliance Jio के 222 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 50GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो यह 30 दिनों की कुल वैधता के साथ आता है। अगर आप फीफा वर्ल्ड कप के फैन हैं तो आपके लिए यह प्लान सटीक है, क्योंकि इस प्लान में एक महीने के लिए 50जीबी डाटा मिलता है। वहीं अगर आपका हाई स्पीड 50GB डाटा खत्म हो जाता है तो उसके बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।

Jio के 222 रुपये के कितनी है 1 GB डाटा की लागत
Advertisement
अगर आप Jio का 222 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो प्रति 1GB डाटा के लिए कितना चुकाना होगा। इसका मतलब है कि 222 रुपये को 50 से विभाजित करने पर 4.44 आएगा। इससे पता चलता है कि प्रति 1 जीबी डाटा के लिए 4.44 रुपये खर्च करना होगा। वहीं अगर आप प्रतिदिन के हिसाब से 1 जीबी वाला डाटा पैक लेते हैं तो 15 रुपये और प्रति दिन 2 जीबी डाटा पैक लेते हैं तो 25 रुपये खर्च करने पड़ते हैं उसके हिसाब से यह बेहतर है।

इसी बजट में आने वाले अन्य टेलीकॉम प्लान
Advertisement

Airtel का 239 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Airtel के 239 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोज 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें 24 दिनों की कुल वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलता है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के लिए इसमें फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है।
Advertisement

Vodafone Idea का 239 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Vodafone Idea के 239 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1GB डाटा आता है। वैधता के लिए 24 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं। वहीं हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर 64Kbps तक स्पीड कम हो जाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.