रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन क्या है? ऐसे मिलेगी अनलिमिटेड डेटा और कॉल की सुविधा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 21 फरवरी 2017 15:29 IST
ख़ास बातें
  • प्रोग्राम मौज़ूदा और 31 मार्च तक जियो से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए है
  • 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा
  • सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और 31 मार्च 2017 तक चलेगी
रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए हर दूसरे महीने कोई ना कोई ऑफर या प्लान आ ही जाता है। शुरुआत रिलायंस जियो वेलकम ऑफर से हुई, फिर हैप्पी न्यू ईयर प्लान आया। और अब रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी ने जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम का ऐलान किया है।

मेंबरशिप सीधे तौर पर कोई मुफ्त ऑफर नहीं है। लेकिन सब्सक्रिप्शन लेने के बाद ग्राहक अन्य सुविधाएं सस्ते दरों में पा सकेंगे।
Advertisement

क्या है रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप?
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। कंपनी के अनलिमिटेड ऑफर 31 मार्च 2017 को खत्म हो जाएंगे। हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद कंपनी चाहेगी कि ग्राहक उसके साथ भविष्य में भी जुड़े रहें। इसी मकसद से जियो प्राइम मेंबरशिप को पेश किया गया है।
Advertisement

यह प्रोग्राम मौज़ूदा और 31 मार्च तक रिलायंस जियो से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए है। अभी ग्राहक 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप का एक साल का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। मैंबरशिप की वैधता 31 मार्च 2018 तक होगी।
मुकेश अंबानी ने कहा कि ग्राहक मेंबरशिप लेने के बाद 10,000 रुपये तक का फायदा पाएंगे। इसके सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी जो 31 मार्च 2017 तक चलेगी। मेंबरशिप जियो डॉट कॉम, माय जियो ऐप और जियो स्टोर के ज़रिए हासिल की जा सकती है।
Advertisement

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के फायदे
जियो प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद इस नेटवर्क की सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को हर महीने 303 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इसके बदले में आपको अनलिमिटेड डेटा के साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी। यह प्लान 1 अप्रैल 2017 से शुरू हो जाएगा।
Advertisement

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं लेने पर
जो भी ग्राहक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान को नहीं चुनते हैं, उन्हें हैप्पी न्यू ऑफर खत्म होने के बाद रिलायंस जियो के आम टैरिफ प्लान के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा। आपका रिलायंस जियो नंबर प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में पोर्ट हो जाएगा। इन टैरिफ प्लान का ऐलान कंपनी ने सितंबर महीने में किया था। मुकेश अंबानी ने ज़ोर देकर कहा कि 1 अप्रैल से भले ही मुफ्त डेटा की सुविधा खत्म हो जाए, लेकिन ग्राहक हर टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और मुफ्त रोमिंग की सुविधा पाते रहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Prime Membership
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.