रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाएं शुक्रवार को खत्म, अब आगे क्या...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मार्च 2017 13:50 IST
ख़ास बातें
  • 1 अप्रैल से रिलायंस जियो की सेवाएं मुफ्त नहीं रहेंगी
  • सबसे पहले जानें कि रिलायंस जियो नंबर प्रीपेड है या पोस्टपेड
  • अभी 31 मार्च 2017 तक प्राइम मेंबरशिप ली जा सकती है
1 अप्रैल से रिलायंस जियो की सेवाएं मुफ्त नहीं रहेंगी। याद रहे कि रिलायंस जियो की सेवाएं करीब 6 महीने पहले आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराई गई थीं। आपको 31 मार्च यानी शुक्रवार से पहले कई फैसले लेने होंगे, जैसे कि आप प्रीपेड या पोस्टपेड ग्राहक हो। क्या आपको जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन चाहिए? आप कौन सा प्लान चुनेंगे? या आप आगे भी जियो इस्तेमाल करना चाहते हो।

आप प्रीपेड ग्राहक हो या पोस्टपेड?
हमने जितने भी जियो यूज़र से बात की है, उनमें से ज्यादातर प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, चुनिंदा पोस्टपेड ग्राहकों से भी मुलाकात हुई है। इसलिए आपको सबसे पहले यह जांचना होगा कि आप कौन सा सिम इस्तेमाल कर रहे हो। अगर आप पोस्टपेड सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो अगले महीने से बिल आने लगेगा।

रिलायंस जियो नंबर प्रीपेड है या पोस्टपेड, ऐसे जानें...
Advertisement
1. माय जियो ऐप खोलें। इसके बाद माय जियो के बगल में नज़र आ रहे ओपन पर टैप करें।
2. अगर आप ऐप में लॉगइन नहीं है तो इसके बाद अपने जियो नंबर और पासवर्ड के साथ साइन इन करें।
3. इसके बाद बायीं तरफ से अंदर की तरफ स्वाइप इन करें। इसके बाद मेन्यू नज़र आएगा।
Advertisement
4. इसके बाद माय प्लान्स नज़र आएगा।
5. यहां आपको हैप्पी न्यू ईयर ऑफर टॉप पर दिखेगा। प्रीपेड नंबर रहने की स्थिति में आपको प्रीपेड रीचार्ज के बारे में लिखा मिलेगा। अगर आप पोस्टपेड यूज़र है तो यहां पोस्टपेड लिखा होगा। अब आप जान गए हैं कि आपका नंबर किस किस्म का है। अब आगे की प्रक्रिया पर गौर करते हैं।

प्राइम और गैर-प्राइम
Advertisement
प्लान की बात करें तो आपके पास दो विकल्प हैं- प्राइम या नॉन-प्राइम। अगर आप प्राइम सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो ज़्यादा फायदेमंद प्लान में से चुन पाएंगे। सबसे पहले आपको 99 रुपये का प्राइम सब्सक्रिप्शन लेना होगा, लेकिन आप आसानी से इस पैसे को वापस पा लेंगे। इसके अलावा जियो प्राइम सब्सक्राइबर लगभग सभी प्लान में दोगुना डेटा पाएंगे, लेकिन सुविधा 31 मार्च 2018 तक के लिए ही है। सबसे फायदेमंद प्लान 303 और 499 रुपये वाले हैं। पहले वाले प्लान में आपको 28 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए 28 जीबी डेटा मिलेगा, हर दिन 1 जीबी सीमा के साथ। वहीं, महंगे वाले प्लान में 2 जीबी डेटा प्रति दिन के हिसाब से कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा।

रिलायंस जियो प्राइम बनाम गैर-जियो प्राइम प्लान
Advertisement
अगर आप रिलायंस जियो की सेवाओं से संतुष्ट हैं तो हफ्ते के अंत से पहले आपको अपना प्लान तय कर लेना चाहिए। और जियो अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए अकाउंट सप्ताहांत से पहले रीचार्ज कर लें।

शनिवार को क्या होगा? अगर आप रिलायंस जियो प्रीपेड ग्राहक हैं तो मायजियो एप्लिकेशन से किसी भी प्रीपेड प्लान को चुन सकते हैं। या फिर जियो स्टोर में जाकर प्लान चुनकर उसके लिए भुगतान कर दें। ऐसा करने के बाद ही आप इसकी सेवाओं को इस्तेमाल कर सकेंगे। दूसरा विकल्प है कि आप पोस्टपेड ग्राहक बन जाएं। ऐसा करना भी बेहद ही आसान है। किसी भी रिलायंस जियो स्टोर में अपने आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी और तस्वीर के साथ जाएं। यहां अपने कनेक्शन को पोस्टपेड में तब्दील करने का आवेदन दें।  यहां पर ही आप अपना प्लान चुन सकते हैं।

रिलायंस जियो को कहें, बाय-बाय
अगर आप प्रीपेड ग्राहक हैं तो रिलायंस जियो सिम करना बेहद ही आसान है। अपने फोन से सिम कार्ड को बाहर निकालें और इसे तीन महीने तक इस्तेमाल नहीं करें। अगर आपका सिम 90 दिन तक इस्तेमाल नहीं होता है और उसमें ज़ीरो बैलेंस है तो प्रीपेड सिम अपने आप डिसकनेक्ट हो जाएगा।

पोस्टपेड कनेक्शन को रद्द करने का एक ही तरीका है। कस्टमर केयर को कॉल करें या जियो स्टोर जाएं। यहां पर अपने नंबर को डिसकनेक्ट करने का आवेदन दें। आपसे इसकी वजह पूछी जाएगी। जैसे ही आपके आवेदन को मंज़ूरी मिल जाती है, आपका अकाउंट 7 वर्किंग दिन के अंदर बंद हो जाएगा। अगर आप प्रीपेड कनेक्शन बंद करने के लिए 90 दिन का इंतज़ार नहीं कर सकते तो ऐसा आप प्रीपेड नंबर के लिए भी कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.