Reliance Jio के सभी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान

जियो ने अपने बेहद किफ़ायती प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में पिछले हफ्ते बदलाव कर दिया है। रिलायंस जियो ने अपनी वेबसाइट पर इन सभी प्लान की जानकारी दी है। जहां प्रीपेड प्लान की कीमतों में बदलाव किया गया है वहीं पोस्टपेड प्लान की बिलिंग साइकिल को 3 महीने से बदलकर एक महीना कर दिया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2017 12:55 IST
जियो ने अपने बेहद किफ़ायती प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में पिछले हफ्ते बदलाव कर दिया है। रिलायंस जियो ने अपनी वेबसाइट पर इन सभी प्लान की जानकारी दी है। जहां प्रीपेड प्लान की कीमतों में बदलाव किया गया है वहीं पोस्टपेड प्लान की बिलिंग साइकिल को 3 महीने से बदलकर एक महीना कर दिया गया है। पिछले करीब एक साल से बेहद कम दाम में जियो सेवाओं का लाभ ले रहे यूज़र के लिए निश्चित तौर पर यह चौंकाने वाला बदलाव है। जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड के कुछ टैरिफ़ को खत्म भी कर दिया है।

बता दें कि पिछले एक साल से ज़्यादा वक्त में कंपनी ने बेहद किफ़ायती जियो प्लान लॉन्च किए हैं। और टेलीकॉम इंडस्ट्री में जियो को टक्कर देने के लिए दूसरी कंपनियों को भी अपने टैरिफ़, रीचार्ज की कीमतों में बदलाव करना पड़ा। अब देखना होगा कि सस्ते जियो प्लान का इस्तेमाल कर रहे जियो यूज़र कंपनी के इन नए टैरिफ़ प्लान को किस तरह अपनाते हैं। हम आपको बताते हैं जियो के सभी नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के बारे में।

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान
प्रीपेड जियो यूज़र के लिए सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन के साथ आता है, जो कि 309 रुपये वाले पैक की तुलना में करीब 30 प्रतिशत ज़्यादा महंगा है।
Advertisement
 
  • नया 52 रुपये का रीचार्ज पैक आया है जिसकी वैधता 7 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 150 एमबी 4जी डेटा मिलेगा। कुल डेटा 1.05 जीबी है। इस पैक में 70 मुफ्त एसएमएस करने की सुविधा मिलेगी।
 
  • 98 रुपये वाले पैक में भी हर रोज 150 एमबी डेटा मिलेगा, लेकिन 2 हफ्तों के लिए। इस प्लान में कुल 2.1 जीबी डेटा मिलेगा। इस पैक में अब यूज़र को 140 मुफ्त एसएमएस का फायदा मिलेगा।
 
  • 149 रुपये वाला प्लान चुनने वाले यूज़र को 28 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी की जगह 4 जीबी डेटा मिलेगा। लेकिन एसएमएस की संख्या 300 तक ही सीमित है।
 
  • 459 रुपये वाले जियो प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके साथ मुफ्त फोन कॉल की सुविधा भी ज़ारी रहेगी। मुफ्त एसएमएस और कंपनी के सभी ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन वाला फायदा मिलता रहेगा।
 
  • 399 रुपये वाले प्लान में अब ग्राहकों को 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके साथ पुराने ऑफर जारी रहेंगे।
 
  • 509 रुपये वाले प्लान की वैधता प्रीपेड ग्राहकों के लिए कम कर दी गई है। अब 56 दिन के बजाय इस प्लान की वैधता 49 दिनों की होगी।
 
  • 999 रुपये वाले जियो प्लान में अब 90 जीबी की जगह 60 जीबी डेटा मिलेगा। इसका प्लान की वैधता अब भी 90 दिनों की है और अन्य ऑफर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
 
  • 1,999 रुपये वाले जियो प्लान में अब ग्राहकों को 155 जीबी की जगह 125 जीबी डेटा मिलेगा, 180 दिनों की वैधता के साथ।
 
  • 4,999 रुपये वाले प्लान में 380 जीबी की जगह 350 जीबी डेटा दिया जाएगा। इस पैक की वैधता 360 दिनों की है।

बता दें कि सभी डेटा प्लान में 4जी डेटा की सीमा खत्म होने के बाद ग्राहकों को 128 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलता है। बता दें कि जियो के सभी प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, मुफ्त रोमिंग और जियो ऐप के लिए अनलिमिटेड एक्सेस की सुविधा मिलती है।

रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान
Advertisement
जियो के सभी पोस्टपेड प्लान अब एक बिलिंग साइकिल (30 दिन) की वैधता के साथ ही आते हैं। टैरिफ़ में इन बदलाव से पहले, जियो ने अपने पोस्टपेड प्लान को तीन महीने की वैधता के साथ जारी किया था। बहरहाल, अब हर पोस्टपेड प्लान के साथ एक सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी है और पोस्ट-एफयूपी स्पीड 64 केबीपीएस होगी।
 

 
  • 399 रुपये वाले प्लान में 400 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़िट करने पर 30 जीबी डेटा हर रोज मिलता है।
 
  • 409 रुपये वाले पैक में 500 रुपये डिपॉजिट करने होंगे और यूज़र को बिना किसी डेली लिमिट के 20 जीबी डेटा मिलेगा।
 
  • 509 रुपये वाले प्लान में 2 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से कुल 60 जीबी डेटा मिलता है और सिक्योरिटी डिपॉजिट 600 रुपये है।
 
  • अगर आप हर रोज 3 जीबी डेटा चाहते हैं तो 950 रुपये डिपॉजिट करके नया 799 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं।
 
  • जियो का सबसे महंगा पोस्टपेड प्लान 999 रुपये का है जिसमें यूज़र को बिना किसी डेली लिमिट के 60 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक के लिए सिक्योरिटी डिपॉज़िट 1,150 रुपये है।

Advertisement
प्रीपेड प्लान की तरह ही इन सभी पोस्टपेड प्लान को लेने पर यूज़र को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल, मुफ्त रोमिंग व  एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो ऐप की सभी सर्विस का भी मुफ्त एक्सेस मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.