रिलायंस जियो को चुनौती देगी बीएसएनएल, लाएगी सस्ते टैरिफ प्लान

रिलायंस जियो को चुनौती देगी बीएसएनएल, लाएगी सस्ते टैरिफ प्लान
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम (बीएसएनएल) ने इस क्षेत्र में रिलायंस जियो के प्रवेश आज सभी मौजूदा कंपनियों के लिए ‘चुनौती’ करार दिया। कंपनी ने कहा कि वह ‘शुल्क दर के मामले में’ इस कड़ी प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करेगी।

बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी भविष्य में शुल्क दरों को लेकर आक्रामक रुख अपनाएगी।

श्रीवास्तव ने कहा, "यह तो बाजार में अपना अस्तित्व बचाये रखने का सवाल है.. शुल्क दर शुल्क, जियो को समान स्तर पर आने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अगर जियो के शुल्क दर आक्रामक हैं जो बीएसएनएल व अन्य सभी दूरसंचार कंपनियों के शुल्क दर भी आक्रामक होने वाले हैं।"

उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो के 4जी प्लान सार्वजनिक होने के एक दिन बाद ही बीएसएनएल ने अनलिमिटेड वायरलाइन ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा की। इस प्लान में बड़े पैमाने पर डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए डाउनलोड शुल्क एक रुपये प्रति जीबी से भी कम पड़ेगा।

श्रीवास्तव ने जियो के बाजार में प्रवेश को ‘सभी कंपनियों के लिए चुनौती’ बताया और कहा कि प्रतिस्पर्धा ग्राहकों के लिए अच्छी है क्योंकि इससे बेहतर पेशकश की राह खुलेगी।

श्रीवास्तव ने कहा, "जहां तक चुनौती का सवाल है तो हम इससे बच नहीं सकते। मेरा मानना है कि बीएसएनएल इस स्थिति में है कि रिलायंस जियो के शुल्क दरों का बहुत सफलता के साथ मुकाबला कर सके क्योंकि हम मौजूदा परिचालक हैं। हम लैंडलाइन व ऑप्टिकल फाइबर परिचालक हैं इसलिए हमारा ब्राडबैंड शुल्क हमारे अपने नेटवर्क पर रहता है हमें खरीदकर, निवेश कर और फिर पेशकश करने की जरूरत नहीं है।"

क्या बीएसएनएल भी और आक्रामक शुल्क दर पेश करेगी इस सवाल पर श्रीवास्तव ने कहा, "निसंदेह, इसमें कोई शक नहीं है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »