Reliance Jio का ऑफर, Oppo स्मार्टफोन यूज़र को अतिरिक्त 10 जीबी डेटा

ओप्पो ने रिलायंस जियो के साथ नई साझेदारी का ऐलान किया है जिसका फायदा Oppo के चुनिंदा स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा।

Reliance Jio का ऑफर, Oppo स्मार्टफोन यूज़र को अतिरिक्त 10 जीबी   डेटा
ख़ास बातें
  • फायदा Oppo के चुनिंदा स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा
  • ओप्पो एफ3, ओप्पो एफ3 प्लस और ओप्पो एफ1 प्लस के ग्राहकों को फायदा
  • ऑफर की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है
विज्ञापन
ओप्पो ने रिलायंस जियो के साथ नई साझेदारी का ऐलान किया है जिसका फायदा Oppo के चुनिंदा स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा। नई पार्टनरशिप के तहत, ओप्पो के स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक अगर जियो प्राइम मेंबरशिप लेते हैं तो उन्हें Reliance Jio की ओर से अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

ऑफर के तहत, ओप्पो एफ3, ओप्पो एफ3 प्लस और ओप्पो एफ1 प्लस खरीदने वाले ग्राहक 309 रुपये या उससे ज़्यादा के रीचार्ज पर अतिरिक्त 10 जीबी 4जी डेटा पाएंगे। ग्राहक कुल 60 जीबी अतिरिक्त डेटा पाएंगे। दूसरी तरफ, ओप्पो एफ1एस, ओप्पो ए57, ओप्पो ए37 और ओप्पो ए33 के रीचार्ज पर अतिरिक्त 7 जीबी डेटा दिया जाएगा। कुल 42 जीबी डेटा का फायदा होगा। ध्यान रहे कि ग्राहक अतिरिक्त डेटा का फायदा सर्वाधिक 6 रीचार्ज पर पाएंगे।


इसके अलावा यह ऑफर सभी सब्सक्राइबर के लिए 30 जून 2017 से उपलब्ध है। और इस ऑफर की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है जब जियो प्राइम मेंबरशिप खत्म हो जाएगी।

(स्मार्टफोन की दुनिया के वीडियो देखने के लिए गैजेट्स 360 के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें)

अतिरिक्त डेटा वाउचर को एक्टिवेट करने और उसका फायदा पाने के लिए ग्राहकों को अपने हैंडसेट पर मायजियो ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मायजियो ऐप को खोलना होगा और सीधे माय वाउचर सेक्शन में जाना होगा। अब व्यू वाउचर विकल्प को चुनना होगा और उसके बाद रीचार्ज माय नंबर विकल्प को। फिर, रीचार्ज को मंजूरी देनी होगी। यूज़र अतिरिक्त डेटा वाउचर को माय प्लान सेक्शन में देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »