रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, 303 रुपये प्रति माह में मिलती रहेंगी अनलिमिटेड सेवाएं

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 21 फरवरी 2017 15:26 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है
  • 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा
  • सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी जो 31 मार्च 2017 तक चलेगी
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। इसकी जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय भारत और भारतीयों को जाता है।

इस मौके पर मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप योजना ऐलान किया। प्राइम मेंबरशिप के ज़रिए ग्राहक रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा का फायदा उठा सकेंगे। लेकिन यह मेंबरशिप मुफ्त नहीं है। एक साल की सब्सक्रिप्शन के लिए 99 रुपये देना पड़ेगा।
Advertisement

जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम
यह प्रोग्राम मौज़ूदा और 31 मार्च तक रिलायंस जियो से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए है। 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और यह 31 मार्च 2017 तक चलेगी। जियो प्राइम मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को 31 मार्च 2018 तक हैप्पी न्यू ईयर वाले ऑफर मिलते रहेंगे। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को हर महीने 303 रुपये का रीचार्ज कराना पड़ेगा। इस रीचार्ज के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा, कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, जियो कंटेंट का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
Advertisement

इससे पहले मुंकेश अंबानी ने बताया, "लॉन्च के 170 दिनों के अंदर जियो टेलीकॉम नेटवर्क से 100 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर जुड़े। जियो से औसतन हर सेकेंड 7 ग्राहक जुड़े हैं, यह आंकड़ा 170 दिनों पर आधारित है। दुनिया भर में कोई भी टेक्नोलॉजी कंपनी ऐसा कोई कारनामा करने में सफल नहीं रही है।"

रिलायंस जियो का कीर्तिमान सिर्फ ग्राहकों की संख्या तक सीमित नहीं है। रिलायंस जियो के इवेंट में बताया गया कि कुछ महीनों में जियो ग्राहकों ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हर दिनो जियो नेटवर्क पर 200 मिलियन वीडियो व फोन कॉल किए जाते हैं। जियो के नेटवर्क पर 100 करोड़ गीगाबाइट डेटा की खपत हो रही है, यानी 3.3 करोड़ गीगाबाइट प्रति दिन। मोबाइल डेटा के इस्तेमाल में भारत दुनिया में सबसे आगे है। जियो नेटवर्क पर हर दिन सब्सक्राइबर 5.5 करोड़ घंटे वीडियो की खपत होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Prime Membership
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.