Jio के नए प्लान्स पेश, विदेश में अनलिमिटेड Calls और इंटरनेट का मजा!

कनाड़ा, थाईलैंड, और सउदी अरब के पैक क्रमश: Rs. 1,691, Rs. 1,551, और Rs. 891 से शुरू होते हैं।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2024 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने अपने पोर्टफोलियो में नए रोमिंग पैक जोड़े हैं।
  • कनाड़ा, यूरोप, थाईलैंड और UAE जैसे पॉपुलर देशों के लिए लॉन्च किए पैक।
  • इन पैक्स के साथ कंपनी ने हाई-स्पीड डेटा भी दिया है।

Reliance Jio ने अपने पोर्टफोलियो में नए रोमिंग पैक जोड़े हैं।

Reliance Jio ने अपने पोर्टफोलियो में नए रोमिंग पैक जोड़े हैं। ये पैक कनाड़ा, यूरोप, थाईलैंड और UAE जैसे पॉपुलर देशों के लिए लॉन्च किए गए हैं क्योंकि देखने में आता है कि अधिकतर लोग यहां यात्राएं करते हैं। पैक यूजर को 30 दिनों तक की वैधता के ऑप्शन देते हैं। इसके अलावा यूरोप और कैरेबियाई क्षेत्रों में पैक के साथ मुफ्त इन-फ़्लाइट बेनिफिट देने का दावा भी कंपनी कर रही है। यूजर को 32 इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस में 50 प्रतिशत तक कम pay-go रेट्स का फायदा भी मिल सकता है। 

Reliance Jio International Roaming Packs
Advertisement
Reliance Jio ने एक प्रेस नोट के माध्यम से इन पैक्स के बारे में जानकारी दी है। जो यूजर UAE, कनाड़ा, थाईलैंड, और सऊदी अरब ट्रेवल करते हैं वे अब अनलिमिटिड इनकमिंग SMS का लाभ उठा सकते हैं। इसमें इनकमिंग कॉल्स (वाई-फाई कॉल्स समेत) किसी भी देश से रिसीव की जा सकती हैं। साथ ही भारत में आउटगोइंग कॉल्स भी की जा सकेंगी, और लोकल कॉल्स की सुविधा भी इसमें दी गई है।  

इन पैक्स के साथ कंपनी ने हाई-स्पीड डेटा भी दिया है। फेयर यूसेज पॉलिसी लिमिट तक इस्तेमाल के बाद स्पीड 64kbps रह जाएगी। हालांकि कंपनी ने कहा है कि IR पैक के साथ Wi-Fi पर की जाने वाली आउटगोइंग लोकल और रेस्ट-ऑफ-द-वर्ल्ड (ROW) कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं होगी। 
Advertisement

UAE के लिए पैक Rs. 898 से शुरू होता है जिसमें इनकमिंग और आउटगोइंग, प्रत्येक के लिए 100 मिनट मिलते हैं। इसमें 1 जीबी डेटा, 100 SMS और 7 दिन की वैधता दी गई है। कनाड़ा, थाईलैंड, और सउदी अरब के पैक क्रमश: Rs. 1,691, Rs. 1,551, और Rs. 891 से शुरू होते हैं। कैरिबियन में यात्रा करने वाले यूजर्स इन-फ्लाइट बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं। इसमें कंपनी ने सबसे ज्यादा कीमत वाला 3851 रुपये का प्लान पेश किया है। सभी पैक की लिस्ट नीचे दी जा रही है। 
Segment MRP (in Rs.) Voice Benefits Data SMS Validity (in days) Covered Countries
UAE Pack Rs. 898 100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming 1 GB 100 SMS 7 1
Rs. 1,598 150 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 150 minutes Incoming 3 GB 100 SMS 14
Rs. 2,998 250 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 250 minutes Incoming 7 GB 100 SMS 21
Thailand Pack Rs. 1,551 100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming 6 GB 50 SMS 14 1
Rs. 2,851 150 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 150 minutes Incoming 12 GB 100 SMS 30
Canada Pack Rs. 1,691 100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming 5 GB 50 SMS 14 1
Rs. 2,881 150 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 150 minutes Incoming 10 GB 100 SMS 30
Saudi Arabia Pack Rs. 891 100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming 1 GB 20 SMS 7 1
Rs. 1,291 100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming 2 GB 50 SMS 14
Rs. 2,891 150 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 150 minutes Incoming 5 GB 100 SMS 30
Europe Pack Rs. 2,899 100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming 5 GB 100 SMS 30 32
Caribbean Pack Rs. 1,671 150 minutes Outgoing (Local + Call back to India + ROW) + 50 minutes Incoming 1 GB 50 SMS 14 24
Rs. 3,851 200 minutes Outgoing (Local + Call back to India + ROW) + 50 minutes Incoming 4 GB 100 SMS 30
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  9. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  10. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.