रिलायंस इंडस्ट्रीज का अपने कर्मचारियों को निर्देश, रिलायंस जियो करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 23 अगस्त 2016 18:16 IST
देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने 40,000 से ज्यादा कर्मचारियों से एयरटेल एवं वोडाफोन जैसी मौजूदा दूरसंचार कंपनियों की सेवा का उपयोग बंद करने और अपने नंबर को 4जी सेवा वाली रिलायंस जियो पर पोर्ट करने के लिए कहा है।

इस कदम से रिलायंस जियो और मौजूदा दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के बीच नई तकरार शुरू हो जाएगी जो पहले से ही जियो के प्रारंभिक परीक्षण के कारण आमने-सामने हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मानव संसाधन विभाग ने अपने सभी कर्मियों को लिखा है, ‘‘उत्कृष्टता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। हम अपने सारे कॉरपोरेट कनेक्शनों को जियो पर स्थानांतरित कर रहे हैं।’’

कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वह अपने मौजूदा नंबर को जियो पर स्थानांतरित करने के लिए एमएनपी (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) सेवा का प्रयोग करें और उन्हें इस प्रक्रिया के हर कदम के बारे में बताया गया है।
Advertisement

एमएनपी से दूरसंचार उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर बरकरार रखते हुए दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बदलने की सुविधा मिलती है और इस पूरी प्रक्रिया में सात दिन का समय लगता है।
Advertisement

कंपनी अब तक अपने सभी कर्मचारियों के लिये एयरटेल और वोडाफोन जैसे प्रमुख दूरसंचार प्रदाताओं के विभिन्न प्लान लेती रही है।

रिलायंस जियो ने पिछले साल दिसंबर में अपनी सेवा की टेस्टिंग शुरू की थी लेकिन अभी तक कंपनी की सेवा शुरू करने की तिथि घोषित नहीं की गई है। जियो के सिम शुरू में केवल उसके कर्मचारियों के लिये उपलब्ध थे लेकिन बाद में इसे रिलायंस के खुद के लाइफ ब्रांडेड स्मार्टफोन के साथ मिलाकर उपलब्ध कराया गया।
Advertisement

अब कोई भी सैमसंग और एलजी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला ग्राहक रिलायंस डिजिटल स्टोर में जाकर रिलायंस जियो का सिम ले सकता है। रिलायंस जियो के 15 लाख ग्राहक हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, Reliance Jio, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.