रिलायंस जियो 509 रुपये के रीचार्ज पर कुछ ग्राहकों को दे रही 1 जीबी डेटा प्रति दिन, जानें वज़ह

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मई 2017 15:56 IST
रिलायंस जियो के समर सरप्राइज़ और धन धना धन ऑफर के साथ यह साफ हो गया था कि अब कंपनी की सेवाएं मुफ्त नहीं रहीं। हालांकि, जियो ने ग्राहकों की सुविधा के लिए किफायती प्लान पेश किए। जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के तहत, जियो प्राइम यूज़र 303 या 499 रुपये के रीचार्ज पर तीन महीने की सेवाएं पा सकते थे। दूसरी तरफ, रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर में 309 और 509 रुपये के पैक में हर दिन 4जी स्पीड में क्रमशः 1 जीबी और 2 जीबी डेटा इस्तेमाल करने को मिलता है। हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि अभी तक सभी यूज़र को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर से पोर्ट नहीं किया गया है जिसकी अंतिम तारीख 31 मार्च थी। इस वज़ह से कुछ यूज़र को 509 रुपये का रीचार्ज कराने के बावज़ूद हर दिन इस्तेमाल के लिए 4जी स्पीड में सिर्फ 1 जीबी डेटा ही मिल रहा है।

रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत, कंपनी ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा देती थी। लेकिन जिन जियो प्राइम ग्राहकों को नए जियो समर सरप्राइज़ या धन धना धन ऑफर में पोर्ट नहीं किया गया है, वे 499 या 509 रुपये से रीचार्ज कराने के बावजूद हर दिन 1 जीबी डेटा ही पा रहे हैं।
Advertisement

गैजेट्स 360 ने इस संबंध में रिलायंस जियो ग्राहक सेवा केंद्र के अधिकारी से भी बात की। यहां से जानकारी मिली कि ऐसा कुछ ग्राहकों के साथ हो रहा है, क्योंकि कंपनी अभी तक ग्राहकों को पूरी तरह से माइग्रेट नहीं कर पाई है। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से यह भी साफ नहीं किया गया है कि ग्राहकों को नए ऑफर का हिस्सा बनाने में कितना वक्त लगेगा।

इस कारण से उन ग्राहकों को खासी परेशानी हो रही है जिन्होंने 509 रुपये के पैक से रीचार्ज इस उम्मीद में कराया था कि उन्हें हर दिन इस्तेमाल किए 4जी स्पीड में 2 जीबी डेटा मिलेगा जबकि उन्हें 1 जीबी डेटा ही मिल रहा है। ऐसे ही एक ग्राहक ने गैजेट्स 360 को बताया कि उन्हें कंपनी की ओर से एक एसएमएस मिला जिसमें लिखा था कि 1 जीबी की सीमा खत्म हो गई। जबकि उस ग्राहक ने 509 रुपये के पैक से रीचार्ज कराया था। हालांकि, यह समस्या कुछ दिनों बाद अपने आप ही दूर हो गई। और उसके माय जियो अकाउंट में प्रतिदिन 2 जीबी की सीमा दिखाए जाने लगी।
Advertisement

याद रहे कि रिलायंस जियो का लेटेस्ट धन धना धन ऑफर 84 दिनों के लिए है। ऑफर खत्म हो जाने की बाद 309 और 509 रुपये के पैक की वैधता सिर्फ 28 दिनों की होगी। और ग्राहकों को हर महीने इस्तेमाल के लिए क्रमशः 28 जीबी और 56 जीबी डेटा मिलेगा। इस कीमत में आपको एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल और आइडिया के भी ऑफर मिल जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Offer, Jio Dhan Dhana Dhan Offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.