रिलायंस जियो के दम पर मुकेश अंबानी फोर्ब्स की 'ग्लोबल गेम चेंजर्स' की सूची में सबसे आगे

रिलायंस जियो की सफलता का बहुत बड़ा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को मिला है। भारत में 4जी नेटवर्क के विस्तार में रिलायंस जियो के अहम योगदान को देखते हुए मुकेश अंबानी को फॉर्ब्स के ग्लोबल गेम चेंजर्स 2017 की सूची में टॉप पर जगह मिली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2017 13:43 IST
ख़ास बातें
  • मुकेश अंबानी को 25 ‘‘साहसी व्यवसायियों’’ की सूची में मिली जगह
  • रिलायंस जियो की सफलता के लिए मिला यह स्थान
  • भारत में 4जी नेटवर्क के विस्तार में रिलायंस जियो का अहम योगदान रहा
रिलायंस जियो की सफलता का बहुत बड़ा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को मिला है। भारत में 4जी नेटवर्क के विस्तार में रिलायंस जियो के अहम योगदान को देखते हुए मुकेश अंबानी को फॉर्ब्स के ग्लोबल गेम चेंजर्स 2017 की सूची में टॉप पर जगह मिली है। सितंबर 2016 में लॉन्च किए जाने के बाद से इस टेलीकॉम कंपनी ने ग्राहकों को किफायती दरों में तेज 4जी स्पीड के साथ अन्य सेवाएं मुहैया कराई हैं। 4जी नेटवर्क के विस्तार के बाद से आज की तारीख में भारत चंद महीनों में सबसे ज़्यादा डेटा की खपत करने वाला देश बन गया है। सूची में शामिल किए जाने पर अंबानी ने पत्रिका को कहा, "कोई भी चीज जो डिजिटल हो सकती है, उसे डिजिटल में तब्दील कर दिया जाएगा। भारत इस क्षेत्र में पिछड़ नहीं सकता।"

रिलायंस जियो के बारे में फॉर्ब्स में लिखा गया है, "भारत की जनता तक इंटरनेट पहुंचाना। तेल और गैस के बिजनेस मुगल ने टेलीकॉम सेक्टर में धमाकेदार एंट्री की और ग्राहकों को बेहद ही किफायती दरों में इंटरनेट मुहैया कराई गई। मात्र 6 महीने में इस नेटवर्क से 10 करोड़ से ज़्यादा लोग जुड़ें हैं और इस वजह से मार्केट में पुनर्गठन देखने को मिल रहा है।"
Advertisement

फोर्ब्स की इस दूसरी वार्षिक सूची में 25 ‘‘साहसी व्यवसायियों’’ को शामिल किया गया है जो कि चुप नहीं बैठे रह सकते। मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे ऊपर हैं।

रिलायंस जियो ने अपनी सेवाओं की शुरुआत करने के पहले 6 महीने तक ग्राहकों को डेटा, कॉल, एसएमएस और अन्य सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त दीं। लेकिन अप्रैल महीने से कंपनी की सेवाएं मुफ्त नहीं रहीं। अब रिलायंस जियो की सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करना अनिवार्य है। लेकिन दरें किफायती हैं। रिलायंस जियो के प्लान सार्वजनिक होने के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियों पर भी दर कम करने का दबाव बढ़ा। और नतीजतन ग्राहकों की चांदी रही।  
Advertisement

रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से कंपनियों के विलय की खबरें भी आम हो गई हैं। वोडाफोन और आइडिया का विलय होना तय हो गया है जिसके बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनेगी। दूसरी तरफ, एयरटेल ने टेलीनॉर के ऑपरेशन का अधिग्रहण कर लिया है। वहीं, रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने एयरसेल को खरीद लिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.