Jio ग्राहकों की नए साल में बल्ले-बल्ले! 365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, मोबाइल एंटरटेनमेंट वाला धमाका प्लान!

यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देकर जाता है। इसमें JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 09:43 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio 2023 में अपने 5G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ाने जा रही है।
  • सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने 2023 के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है।
  • मिलने वाले फायदे बेहद कमाल के हैं जो इसे पूरा पैसा वसूल प्लान बनाते हैं।

Jio 2023 में तेजी से अपनी 5G सर्विसेज का विस्तार करने जा रही है।

Reliance Jio 2023 में अपने 5G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ाने जा रही है। ऐसे में कंपनी के प्लान्स काफी पॉपुलर हो रहे हैं जिनमें अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ भरपूर हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी मिलता है। अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने 2023 के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ आपको सालभर का रिचार्ज मिलता है जिसके बाद आपको 1 साल तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ मिलने वाले फायदे बेहद कमाल के हैं जो इसे पूरा पैसा वसूल प्लान बनाते हैं। 365 दिनों वैधता वाला जियो प्लान आपको क्या बेनिफिट्स देता है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

रिलायंस जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान (Reliance Jio 365 days validity plans) में एक और नया प्लान शामिल हो गया है। कंपनी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर इस प्लान को अपडेट कर दिया है। जियो हैपी न्यू ईयर प्लान (Jio Happy New Year Plan) के नाम से लॉन्च हुआ ये प्लान 2999 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैधता है। यह रोजाना 2.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। यानि कि पूरे साल में आपको 912.5GB डेटा मिलता है। 

डेली 2.5GB डेटा वाला जियो प्लान (Jio Plan daily 2.5GB Data) आपको पूरे 1 साल तक अनलिमिटिड कॉलिंग भी देता है। यानि कि नए साल की बधाई के साथ शुरुआत करके आप पूरे साल बिना रिचार्ज की टेंशन लिए अपने करीबियों से जी भरकर बातें कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप SMS का इस्तेमाल भी ज्यादा करते हैं तो यह जियो प्लान आपको रोजाना 100 SMS मुफ्त देता है। हां लेकिन, डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड 64kbps रह जाती है। लेकिन फिर भी आप इंटरनेट से कनेक्टेड रहेंगे। इस प्लान की एक और खास बात है कि योग्य कस्टमर्स को इसमें 5G डेटा भी अनलिमिटिड मिल रहा है। 

यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देकर जाता है। इसमें JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.