Jio ने IPL फैंस के लिए Jio अनलिमिटेड प्लान किया पेश, 299 रुपये के प्लान पर फ्री मिल रहा JioHotstar सब्सक्रिप्शन और बहुत कुछ

भारत में इस हफ्ते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 16:17 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इस हफ्ते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 शुरू होने वाला है।
  • Reliance Jio ने एक नए ऑफर की घोषणा की है।
  • प्लान नए Jio यूजर्स को आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट स्ट्रीमिंग में मदद करेगा।

Reliance Jio ने एक नए ऑफर की घोषणा की है।

Photo Credit: Jio

भारत में इस हफ्ते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 शुरू होने वाला है। Reliance Jio ने एक नए ऑफर की घोषणा की है, जो मौजूदा और नए Jio यूजर्स को आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट स्ट्रीमिंग में मदद करेगा। टेलीकॉम ऑपरेटर ने एक नया ऑफर पेश किया है, जो यूजर्स को कुछ अतिरिक्त बेनिफिट्स के साथ-साथ फ्री JioHotstar मेंबरशिप का लाभ उठाने में मदद करेगा। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


नया Jio अनलिमिटेड ऑफर

मौजूदा जियो ग्राहक 299 रुपये वाले प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं, वहीं मौजूदा यूजर्स इस प्लान या इससे अधिक कीमत वाले प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं। यूजर्स को 90 दिन का फ्री JioHotstarसब्सक्रिप्शन 4K में क्रिकेट सीजन के हर मैच का आनंद टीवी या मोबाइल पर शानदार 4K रेजॉल्यूशन में प्रदान करता है, वह भी बिल्कुल फ्री में है। 50 दिन का फ्री JioFiber/AirFiber ट्रायल में JioFiber या JioAirFiber के साथ अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट का अनुभव कर सकते हैं। इस ऑफर में 800+ टीवी चैनल, 11+ OTT ऐप्स तक एक्सेस, अनलिमिटेड वाई-फाई कनेक्टिविटी और इमर्सिव 4K क्रिकेट व्यूइंग शामिल है।
Advertisement
 

नए Jio अनलिमिटेड ऑफर और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन कैसे पाएं


इसके लिए आप 17 मार्च से 31 मार्च, 2025 के बीच रिचार्ज कर सकते हैं। मौजूदा Jio सिम यूजर्स को 299 रुपये या उससे ज्यादा के प्लान के साथ रिचार्ज करना होगा। नए Jio ग्राहकों को Jio सिम खरीदना होगा और 299 रुपये या उससे ज्यादा का प्लान एक्टिवेट करना होगा। मिस्ड कॉल डिटेल: बेनिफिट के बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए 60008-60008 डायल करना है।

17 मार्च से पहले रिचार्ज करने वाले ग्राहक ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक चुन सकते हैं। खासतौर पर JioHotstar सब्सक्रिप्शन क्रिकेट सीजन के शुरुआती दिन 22 मार्च, 2025 से लाइव होगा और 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा। यह ऑफर क्रिकेट फैंस के लिए एक गिफ्ट है जो लाइव मैच, ओटीटी प्लेटफॉर्म और हाई-स्पीड इंटरनेट तक एक्सेस प्रदान करता है। यह JioAiCloud पर बेस्ड है, जो सर्विस को बिना रुकावट प्रदान करता है। ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक Jio की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी Jio स्टोर पर जा सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.