Jio फिर बनी नम्बर वन! Airtel, Vi, BSNL को पछाड़ जोड़े 20 लाख से ज्यादा नए कस्टमर

वायरलाइन क्षेत्र में APFPL ने बढ़ोत्तरी की और 6,56,424 नए कनेक्शन जोड़े।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 10:07 IST
ख़ास बातें
  • देश के पांच टॉप सर्विस प्रोवाइडर्स ने 98.37 प्रतिशत मार्केट शेयर बनाया।
  • सबसे ऊपर Reliance Jio Infocomm रही जिसके 447.75 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
  • दूसरे स्थान पर 248.06 मिलियन के साथ भारती एयरटेल रही।

Jio ने फिर से Airtel, Vi, BSNL को नए सब्सक्राइबर्स के मामले में पछाड़ दिया है।

भारत में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जून के अंत में भारत में टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या मामूली रूप से बढ़ते हुए 117.3 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई। बढ़े हुए सब्सक्राइबर्स में रिलायंस जियो आगे रही। जियो ने 20 लाख 27 हजार नए कस्टमर जोड़े जबकि भारती एयरटेल ने 14 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े। 

भारत में मई में टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या 117.25 करोड़ थी जो कि जून में बढ़कर 117.38 करोड़ हो गई। मासिक रूप से इसमें 0.11% की वृद्धि हुई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में ये आंकड़े बताए हैं। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर यहां बढ़े हैं जबकि BSNL, MTNL और Vodafone Idea के सब्सक्राइबर्स की संख्या कम हुई है।

BSNL के यहां 10 लाख 87 हजार कस्टमर कम हुए, जबकि Vodafone Idea के 10 लाख 28 हजार सब्सक्राइबर कम हुए। वहीं, MTNL के 1,52,912 सब्सक्राइबर्स घट गए। जून में बढ़े हुए वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 3,73,602 बताई गई है। मई 2023 में भारत में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर 114.32 करोड़ थे जबकि जून 2023 में यह संख्या 114.35 करोड़ तक पहुंच गई। मासिक रूप से इसमें 0.03 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। 

वायरलाइन क्षेत्र में APFPL ने बढ़ोत्तरी की और 6,56,424 नए कनेक्शन जोड़े। उसके बाद रिलायंस Jio ने 2,08,014 कनेक्शन जोड़े जबकि भारती एयरटेल ने 1,34,021 कनेक्शन जोड़े। V-Con Mobile and Infra ने 13,100, Tata Teleservices ने 12,617 और Quadrant ने 6,540 कनेक्शन जोड़े। ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर 856.81 मिलियन से बढ़कर जून में 861.47 मिलियन हो गए। मासिक रूप से इसमें 0.54 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। 

देश के पांच टॉप सर्विस प्रोवाइडर्स ने 98.37 प्रतिशत मार्केट शेयर बनाया। इनमें सबसे ऊपर Reliance Jio Infocomm रही जिसके 447.75 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। दूसरे स्थान पर 248.06 मिलियन के साथ भारती एयरटेल रही। Vodafone Idea 124.90 मिलियन के साथ तीसरे स्थान पर रही। यहां चौथे स्थान पर BSNL 24.59 मिलियन के साथ सामने आई। पांचवें नम्बर Atria Convergence के 2.16 मिलियन सब्सक्राइबर पाए गए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  3. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  4. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  3. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  4. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  6. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  8. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  9. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  10. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.