• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 150 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल देता है ये सस्ता BSNL प्लान!

150 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल देता है ये सस्ता BSNL प्लान!

कंपनी ने इस बीएसएनल रीचार्ज प्लान के साथ कई बेनिफिट दिए हैं।

150 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल देता है ये सस्ता BSNL प्लान!

कंपनी ने इस बीएसएनल रीचार्ज प्लान के साथ कई बेनिफिट दिए हैं।

ख़ास बातें
  • एक महीने के लिए यूजर अनलिमिटिड कॉलिंग और रोजाना 2 जीबी डेटा पाता है।
  • 1 महीने तक डेली बेसिस पर रोजाना 100 SMS भी फ्री देता है।
  • प्लान के साथ रिचार्ज करवाकर सिम 5 महीने तक एक्टिव रह पाती है।
विज्ञापन
देश की सरकारी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) के प्लान शॉर्ट और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ आते हैं। बीएसएनएल के प्लान कम कीमत में ज्यादा फायदे देकर जाते हैं। हालांकि कई बार यूजर्स को इसके नेटवर्क को लेकर शिकायत रहती है, फिर भी प्लान बेहद किफायती साबित होते हैं। आज हम आपको BSNL के 400 रुपये से भी कम के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग भी देता है। इसकी वैलिडिटी भी काफी लम्बी है। इस प्लान की विस्तारित जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं। 

BSNL अलग-अलग क्षेत्रों के लिए प्लान में कुछ बदलाव लेकर चलती है। इसके नॉर्थ सर्कल के प्लान्स में एक बहुत ही धांसू प्रीपेड पैक आता है। यह लम्बी वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉल और डेली बेसिस पर अच्छा खासा डेटा देता है। प्लान की कीमत 397 रुपये है जिसे यूजर नजदीकी रिटेलर या फिर कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट से रिचार्ज करवा सकते हैं। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें आपको 150 दिन, यानि कि पूरे 5 महीने की वैधता मिल जाती है। 

कंपनी ने इस बीएसएनल रीचार्ज प्लान के साथ कई बेनिफिट दिए हैं। यह 30 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा देता है। डेली कोटा समाप्त होने जाने पर भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन यह 40kbps स्पीड पर चलेगा। यह प्लान 1 महीने तक डेली बेसिस पर रोजाना 100 SMS भी फ्री देता है। 

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान बेहद फायदेमंद है। प्लान के साथ रिचार्ज करवाकर सिम 5 महीने तक एक्टिव रह पाती है। साथ ही एक महीने के लिए यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग और रोजाना 2 जीबी डेटा भी मिल जाता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »