रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड स्पीड में एक बार फिर सबसे आगेः ट्राई

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2017 08:05 IST
ख़ास बातें
  • जियो की डेटा डाउनलोड स्पीड आइडिया व एयरटेल की तुलना में लगभग दोगुनी है
  • आइडिया 8.33 एमबीपीएस के साथ दूसरे स्थान पर रहा
  • पिछले महीने भी रिलायंस जियो औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे थी
इंटरनेट स्पीड को लेकर प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में जारी खींचतान के बीच दूरसंचार नियामक ट्राई के डेटा के अनुसार स्पीड के मामले में रिलायंस जियो सबसे ऊपर है और उसने बाकी कंपनियों को पछाड़ दिया है।

ट्राई का कहना है कि रिलायंस जियो की डेटा डाउनलोड स्पीड अन्य करीबी प्रतिस्पर्धी कंपनी आइडिया सेल्युलर व एयरटेल की तुलना में लगभग दोगुनी है।
Advertisement

ट्राई ने  अपने मासिक औसत मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड डेटा में कहा है कि जियो नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड आलोच्य महीने में घटकर 16.48 एमबीपीएस रही जो कि जनवरी में 17.42 एमबीपीएस थी। आलोच्य महीने में भी जियो सबसे तेज नेटवर्क बना रहा।
 

अगर इस स्पीड से डाउनलोड की बात की जाए तो एक मूवी पांच मिनट से भी कम समय में डाउनलोड की जा सकती है।
Advertisement

डाउनलोड स्पीड के लिहाज से प्रतिस्पर्धी आइडिया सेल्युलर 8.33 एमबीपीएस के साथ दूसरे व एयरटेल 7.66 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर है।
Advertisement

वहीं, वोडाफोन के लिए यह स्पीड 5.66 एमबीपीएस व बीएसएनएल के लिए 2.89 एमबीपीएस आंकी गई है।

डेटा के अनुसार फरवरी के आखिर में औसत डाउनलोड स्पीड रिलायंस कम्युनिकेशंस के लिए 2.67 एमबीपीएस, टाटा डोकोमो के लिए 2.67 एमबीपीएस तथा एयरसेल में 2.01 एमबीपीएस आंकी गई।
Advertisement

अन्य नेटवर्क के लिए औसत डाउनलोड स्पीड उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

उल्लेखनीय है कि देश में सबसे तेज नेटवर्क के दावे को लेकर जियो व एयरटेल में खासा विवाद रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.